HEALTH

माउंट आबू में परिवार संग ऐसे बिताएं छुट्टियां

Punjab Media

साल 2024 के मार्च महीने में हम प्रवेश कर गए हैं। इस महीने को सर्दी का आखिरी महीना और अप्रैल को गर्मियों का शुरूआती महीना कहते हैं। इन दोनों ही महीनो में गर्मी हल्की-हल्की शुरू हो जाती है और ऐसे में पर्यटन स्थलों पर घूमने का कुछ अलग ही आनंद है। भारत में कई ऐसी जगह मौजूद है, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते है। ऐसा ही एक प्रकृति की गोद में बसा हुए खूबसूरत पर्यटन स्थल है Mount Abu राजस्थान का हिल स्टेशन है।

यह स्थल शांत वातावरण और हरे-भरे माहौल के लिए जाना जाता है। ये हिल स्टेशन राजस्थान का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। माउंट आबू अरावली रेंज में ऊंचे-ऊंचे पथरीले पहाड़ पर मौजूद है, जो जंगलों से चारों ओर से घिरा हुआ है। इस जगह की शांत जलवायु और विस्तृत मैदानों का नजारा पर्यटकों को लुभाता है। अगर आप भी इस हिल स्टेशन में घूमने का विचार बना रहे हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़े जिसमें आपके लिए हमने इस पर्यटन स्थल की जानकारी देने की कोशिश की है।

विभिन्न प्रकार के व्यंजन | Mount Abu

माउंट आबू में आप पारंपरिक राजस्थानी भोजन से लेकर इटालियन, चाइनीज, भारतीय और तिब्बती हर तरह के नाश्ते का लुत्फ उठा सकते हैं। कुछ लोकप्रिय रेस्टोरेंट में आप उत्तरी इंडियन या राजस्थानी खाने के लिए दावत रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। भारतीय, चाइनीज और कॉन्टिनेंटल खाने के लिए मल्बेरी ट्री रेस्टोरेंट बेस्ट है। कॉफी और स्नैक्स के लिए कैफे शिकिबो, पिज्जा के लिए यूएस पिज्जा, और पंजाबी व्यंजनों के लिए शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट में जा सकते हैं।

दिलवाड़ा मंदिर

माउंट आबू से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दिलवाड़ा मंदिर मुख्य रूप से 11वीं और 13वीं शताब्दी ईस्वी के बीच वास्तुपाल और तेजपाल द्वारा बनाया गया था। हरे-भरे हरियाली से घिरे और ऊंचाई पर स्थित ये मंदिर संगमरमर के लिए बेहद विश्व प्रसिद्ध हैं। दरवाजों से लेकर छत और पिलर्स तक सब कुछ बेहद जटिल तरीके से डिजाइन किया गया है- एक बिंदु पर, संगमरमर की छत इतनी बारीक है कि इसकी फोटो हर पर्यटक खींचना चाहता है। माउंट आबू से दिलवाड़ा मंदिर 2.6 किलोमीटर दूर है।

नक्की झील | Mount Abu

खूबसूरत नक्की झील चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरी हुई है। आप तट के किनारे पिकनिक का आनंद ले सकते हैं, झील पर नौका विहार करने जा सकते हैं या इसके चारों ओर घुड़सवारी कर सकते हैं। समुद्र तल से 1200 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर बनने वाली यह भारत की एकमात्र आर्टिफिशियल झील है। महाराजा जयपुर पैलेस और रघुनाथ मंदिर झील के किनारे पर स्थित हैं। एक अन्य प्रमुख आकर्षण पहाड़ी की चोटी पर स्थित टॉड रॉक है। और नीचे झील के आश्चर्यजनक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

रात का भोजन | Mount Abu

  • होटल हिलटोन में स्थित, मलबेरी ट्री रेस्टोरेंट में आप इंडियन, चाइनीज और कॉन्टिनेंटल खाना खा सकते हैं।
  • अपने भारतीय व्यंजनों के लिए लोकप्रिय, रेस्टोरेंट अपनी दाल मखनी के लिए जाना जाता है।
  • यहां आप रात का खाना खाने के अलावा नाश्ते का भी आनंद ले सकते हैं।
  • अगर आप राजस्थानी थाली या उत्तरी इंडियन थाली का स्वाद चखना चाहते हैं, तो आप दावत रेस्टोरेंट में जा सकते हैं।
  • इस रेस्टोरेंट में आपको कई तरह की स्वादिष्ट डिशेस मेन्यू कार्ड में देखने को मिल जाएंगी।
  • जितना यहां का खाना शानदार है, उतना ही यहां का इंटीरियर दिल को खुश कर देने वाला है।
  • ये रेस्टोरेंट यहां के लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

सनसेट पॉइंट

  • पूरे साल सनसेट पॉइंट पर बेहद सुखद मौसम रहता है।
  • आप यहां आकर प्रकृति को निहार सकते हैं, खूबसूरत फोटो खिंंचवा सकते हैं
  • साथ ही सूर्यास्त का दिलकश नजारा भी देख सकते हैं।
  • शाम के सूर्यास्त के समय आपको आसमान लाल, नारंगी और हरियाली की वजह से हल्का हरा दिखाई देने लगेगा
  • ऐसे नजारे को कौन नहीं देखना चाहेगा।
  • आप शांति के साथ अपनी फैमिली या पार्टनर के साथ सूर्यास्त का मजा जरूर लें।

चाचा संग्रहालय

प्रसिद्ध नक्की झील के पास स्थित चाचा संग्रहालय में अगर आप नहीं घूमे, तो आपकी Mount Abu यात्रा अधूरी रह सकती है। 37 साल पहले शुरू हुई इस दुकान में हजारों उपहार वस्तुएं, स्मृति चिन्ह, हस्तशिल्प, स्थानीय कला और न जाने क्या-क्या मौजूद है। म्यूजियम की खूबसूरती को देखने के लिए आपकी शायद पूरी शाम भी लग सकती है। माउंट आबू की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी दुकानों में से एक है चाचा संग्रहालय। यहां पीतल की कलाकृतियों और लकड़ी की वस्तुओं से लेकर कपास के सामान और रजाई तक सब कुछ बेचा जाता है।

अचलगढ़ किला: 15वीं शताब्दी का किला

अचलगढ़ किला माउंट आबू में 15 वीं शताब्दी का किला है, जो अब खंडहर में है। इस किले के परिसर में हनुमानपोल नामक एक विशाल द्वार है, जो मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। किले परिसर के अंदर एक प्रसिद्ध शिव मंदिर और मंदाकिनी झील है। यहां का अन्य प्रमुख आकर्षण एक विशाल नंदी प्रतिमा है।

Real Also:

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button