HARYANA

फरवरी में दूसरी बार हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, गुरुग्राम में करेंगे Dwarka Expressway का उद्घाटन

Punjab Media

लोकसभा चुनाव के लिए गुरुग्राम विस कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री


गुरुग्राम। Dwarka Expressway : दिल्ली-गुरुग्राम के यातायात जाम को खत्म करने के लिए केंद्र व हरियाणा सरकार के बड़े प्रोजेक्ट द्वारका एक्सप्रेसवे आमजन के लिए खुलने जा रहा है। इसका काउंटडाउन शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव की आचार सहिंता लगने से ठीक पहले संभवत: आगामी 11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुग्राम आकर द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस तरह से एक माह में दूसरी बार प्रधानमंत्री हरियाणा में आएंगे।

तिरंगा लाइट्स से सजा Dwarka Expressway

शनिवार को गुरुग्राम भाजपा कार्यालय गुरुकमल में लोकसभा चुनाव के लिए गुरुग्राम विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी दी। उद्घाटन को लेकर ही Dwarka Expressway को तिरंगा लाइट्स से सजा दिया गया है। बहुप्रतिक्षित यह प्रोजेक्ट अब लगभग बनकर तैयार हो गया है। हरियाणा की सीमा में तो इसका काम काफी पहले पूरा हो चुका है।

बीतें दिनों केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह के अनुरोध पर गुरुग्राम की सीमा में द्वारका एक्सप्रेसवे पर से अवरोधक हटाकर इसे चालू करने के निर्देश जारी किए थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकस•ाा चुनावों की घोषणा आगामी 11 फरवरी के बाद होने की सम्•ाावना है। इससे पहले कई बड़े प्रोजेक्ट जनता को समर्पित किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक है गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे।

भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले तीन-चार दिन में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में चुनाव लड़ने के लिए करीब 200 प्रत्याशियों का चयन हो चुका है। एक तरफ तो भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में आकर पूरी तरह से तैयार है।

कार्यालय के उद्घाटन के सन्दर्भ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन का मतलब यही है कि आज से पार्टी सौ फीसदी चुनावी मोड में आ गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीन लाख से ज्यादा पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं, जो चुनाव के कार्य में दिन-रात एक कर देंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन तलाक, अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने जो कह दिया, वही उनकी गारंटी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button