CHANDIGARHHARYANAHEALTHPUNJAB

चेहरे की स्किन के लिए फायदेमंद साबित होता है यह खास चीज, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

Punjab Media

लड़की हो या चाहे लड़का, हर कोई अपने चेहरे की स्किन Facial Skin को गलोइंग व खूबसूरत बनाने के लिए लाखों प्रयास करता है, कई प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल में लाए जाते हैं लेकिन कोई असर नहीं होता। लाख प्रयासों के बाद भी आप अपने चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में असफल साबित होते हैं। लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक ऐसे घरेलू नुस्के के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे ना केवल आप चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा पाएंगे बल्कि चेहरे की त्वचा को ग्लोइंग और खूबसूरत भी बना पाएंगे।

चेहरे के लिए फायदेमंद होता है कच्चा आम | Facial Skin

कच्चे आम में विटामिन ए, सी और ई की भरपूर मात्रा होती है, जो आपके चेहरे की त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है। यह आपके चेहरे की स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करती है और साथ ही मुंहासे से लड़ने व झुर्रियों को भी कम करने में मदद करती है। कच्चे आम से आप अपने चेहरे की त्वचा को ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकते हैं।

कैसे करें कच्चे आम का इस्तेमाल | Facial Skin

  • कच्चे आम को आप अपने चेहरे की त्वचा पर फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके लिए आप सबसे पहले एक कच्चे आम का गूदा कटोरी में निकालें,
  • अब इसमें आप दही को मिलाकर इसे पेस्ट के जैसे तैयार कर लें।

जब यह अच्छे से मिलकर तैयार हो जाए, इसे अपने चेहरे व गर्दन की त्वचा पर पेस्ट के जैसे इस्तेमाल करें और इसे 15 से 20 मिनट तक रहने दें। अब अपने चेहरे व गर्दन को ठंडे पानी से धों लें। इसके बाद आप पाएंगे कि आपका चेहरा पहले से ग्लोइंग और खूबसूरत हो चुका है।

कच्चे आम का शहद के साथ इस्तेमाल | Facial Skin

  • कच्चे आम को शहद के साथ भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।
  • आपको दही की जगह बस शहद का इस्तेमाल करके पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • उसके बाद इसे धों ले।
  • इससे न केवल आपके चेहरे पर निखार आएगा बल्कि आपके फेस की लटकी हुई त्वचा भी टाइट हो जाएगी।
  • आप कच्चे आम के गूदे में बेसन, एलोवेरा जेल और नींबू का रस मिलाकर भी फेस पैक तैयार कर सकते हैं।

यह भी चेहरे की त्वचा और गर्दन को साफ करने में मददगार साबित होता है।

कच्चे आम के इस्तेमाल से पहले करें पैच टेस्ट | Facial Skin

कच्चे आम को किसी भी तरीके से इस्तेमाल में लाने के लिए पहले पैच टेस्ट करना जरूरी होता है। इससे पता चल जाता है कि आपको चेहरे की त्वचा को लेकर किसी भी तरीके की कोई समस्या तो नहीं है। क्योंकि कच्चे आम के इस्तेमाल के बाद बहुत से लोगों को चेहरे पर जलन, लालिमा जैसी एलर्जी हो जाती है। इसलिए आप इसे इस्तेमाल में लाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको कोई ऐसी समस्या आती है तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर अपने डॉक्टर्स की सलाह लें।

नोट:- पंजाब मीडिया द्वारा दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है अगर आप किसी भी तरीके की बीमारी से ग्रस्त हैं तो कोई भी नुस्का अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button