PUNJAB

Air Pollution को कम करने के लिए राज्य सरकार की अनूठी पहल, 1200 पुराने डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदला

Punjab Media

चंडीगढ़, 7 फरवरी:
CM Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व में Punjab Government अपने नागरिकों को Air Pollution free प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में कार्य करते हुए, सरकार ने हवा प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से 1200 पुराने डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदला है। यह जानकारी स्थानीय निकाय Cabinet Minister Dr Ravjot Singh ने दी।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि पवित्र शहर अमृतसर में वायु प्रदूषण को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आर.ए.ए.एच.आई. योजना के तहत 1200 पुराने डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे पूरा कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त, महिलाओं के सशक्तिकरण की पहल के तहत उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए 200 पिंक ई-ऑटो 90% सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनमें से अब तक 160 पिंक ई-ऑटो वितरित किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के नागरिकों को Air Pollution मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और निजी वाहनों पर निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से राज्य के प्रमुख शहरों के लिए कुल 347 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की जा रही है, जिसमें अमृतसर के लिए 100 बसें, जालंधर के लिए 97 बसें, लुधियाना के लिए 100 बसें और पटियाला के लिए 50 बसें शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, पंजाब सरकार एस.ए.एस. नगर (मोहाली) क्लस्टर के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने पर कार्य कर रही है, जिसमें खरड़, कुराली, जीरकपुर, मुल्लांपुर, डेराबस्सी और बनूड़ को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब म्युनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (पी.एम.आई.डी.सी.) द्वारा मोहाली के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की संभावनाओं का अध्ययन पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें शहरवासियों को आरामदायक सफर और विश्वसनीय परिवहन सेवाएं प्रदान करेंगी।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ये विभिन्न पहल न केवल पर्यावरण की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आधुनिक, सुविधाजनक और कुशल शहरी परिवहन सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का भी प्रमाण हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button