HARYANA

नौकरियों में खर्ची-पर्ची को खत्म किया: मोदी

Punjab Media

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने प्रदेश को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया था। कांग्रेस का परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है और जब हाईकमान भ्रष्टाचारी होता है, तो नीचे लूट का खुला लाइसेंस मिल ही जाता है। याद कीजिए, 10 साल पहले जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, तब कैसे प्रदेश को लूटा गया था। वे हरियाणा मे सोनीपत जिले के गोहाना में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यहां किसानों की जमीनों को जमकर लूटा गया, प्रदेश को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया गया था। दलालों और दामादों से बचना है तो कमल ही बचाएगा। किन-किन कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगे हैं, ये आप अच्छे से जानते हैं। मोदी ने कहा कि हरियाणा में 10 साल पहले एक भी ऐसी नौकरी नहीं थी, जिसमें खर्ची और पर्ची नहीं चलती हो। सरकारी ठेकों में जमकर भ्रष्टाचार होता था। भाजपा सरकार ने इस खेल को खत्म किया।

हरियाणा में प्रधानमंत्री की दूसरी चुनावी रैली,
गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

उन्होंने कहा कि हरियाणा को लूटकर खाने वाली ऐसी करप्ट कांग्रेस को राज्य की सरकार से दूर रखना है, तब जाकर हरियाणा बचेगा। आप पर तो मेरा हक है, मुझे भी तो हरियाणा का कर्ज चुकाना है। मुझे खुशी है कि हरियाणा के लोग इतने समझदार हैं कि केन्द्र और राज्य की क्या ताकत होती है, जितना हरियाणा के लोग समझते हैं हिंदुस्तान में, उतना और कोई नहीं समझता है, इसलिए हरियाणा में उसकी ही सरकार बनती है, जिसकी दिल्ली में सरकार होती है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों से 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने का फैसला लिया। जब यहां कांग्रेस की सरकार थी, तो एमएसपी पर फसलें खरीदने से सबसे ज्यादा नफरत करती थी। यही कांग्रेस की सच्चाई है, जो हरियाणा के किसान को जरूर जाननी चाहिए। भाजपा सरकार किसानों के हक में लगातार बड़े-बड़े फैसले ले रही है। अपनी तीसरी पारी के सौ दिनों में ही हमारी सरकार ने किसानों के लिए अनेक बड़े फैसले लिए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button