AUTOMOBILECHANDIGARHEDUCATIONHARYANAPUNJAB

AC ऑन करते समय करते हैं आप ये बड़ी गलतियां

Punjab Media

बढ़ जाता है आग लगने का खतरा | Ac Blast

साल 2024 के 6वें यानि जून महीने की शुरूआत हो चुकी है जिसके साथ गर्मी से राहत तो दूर राहत की एक किरण भी नजर नहीं आ रही। कयास लगाए जा रहे थे कि बारिश होने के साथ थोड़ी राहत की सांस मिलेगी, लेकिन बारिश होने के बाद भी गर्मी ऐसे बढ़ रही है जैसे कि हमसे किसी तरीके की दुश्मनी निकाल रही हो। (Ac Blast)

  • ऐसे में पंखा, कूलर तो क्या एसी ने भी काम करना बंद कर दिया है।
  • अगर बात हम भारत देश की करें तो भारत देश के कई ऐसे हिस्से हैं जहां पारा 50 डिग्री के पार भी रिकॉर्ड किया गया।
  • ऐसी भयानक गर्मी में शॉर्ट सर्कट, एसी में आग लगना ऐसी घटनाएं आमतौर पर सामने आ रही हैं।

यहां वहां सभी जगह से सुनने और देखने में आ रहा है कि एसी में ब्लास्ट हो गया, शॉर्ट सर्कट से आग लग गई, क्या आप इसके पीछे के कारण जानते हैं अगर नहीं तो आज हम आपको इसके पीछे के कारणों के बारे में बताने जा रहें हैं।

एसी में आग लगने की वजह

आग लगने की वजह सिर्फ शॉर्ट सर्कट या बढ़ती गर्मी ही नहीं, इसमें आपकी भी कई गलतियां हैं तो आग लगने का कारण बनती हैं। बढ़ती गर्मी के कारण आपकी छत पर लगे एसी के आॅऊट डॉर में खराबी आने लगती है। जिसका मुख्य कारण है ज्यादा समय तक ऐसी को आॅन रखना।

  • बढ़ती गर्मी में आप दिनभर ऐसी को आॅन रखते हैं, जिस वजह एसी के बिल्कुल भी रेस्ट नहीं मिल पाता
  • जिससे वह हीट यानि कि गर्म हो जाता है और वह आग लगने का कारण बनता है।
  • इसलिए आप एसी को बीच-बीच में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बंद जरूर करें
  • जिससे आग लगने का खतरा बहुत हद तक टल जाता है।

एसी के फिलटर का रखें ध्यान

एसी से हम हर समय ठंडी हवा की इच्छा रखते हैं और लगतार एसी को हम चलाए रखते हैं, लेकिन भारत देश में ज्यादा लोग ऐसे है, जिनके पास फुर्सत ही नहीं होती, वह अपने एसी पर ध्यान ही नहीं दे पाते। जिसमें से एक है एसी का फिल्टर।

  • अगर आप एसी से ठंडी हवा की इच्छा जता रहें हैं
  • तो आपको समय-समय पर एसी के फिल्टर को साफ करते रहना चाहिए।
  • अगर एसी के फिल्टर पर धूल जम जाती है, तो एसी को आपका रूम ठंडा करने में ज्यादा मेहनत लगती है
  • जिससे एसी ओवरहीट हो जाता है और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

आउटडोर को नियमित तौर पर करें चेक

  • आपके घर या रूम में लगे स्प्लिट एसी का आउटडोर आमतौर पर आपकी छत या बालकनी में लगाया या रखा जाता है।
  • हमारे यहां आमतौर पर हवा या अंधेरी चलती रहती है, जिससे धूल मिट्टी उड़ती रहती है, जो कि आपके आउटडोर में आसानी से घुस कर आउट डोर में चिपक जाती हैं।
  • जिससे आपके एसी के आउटडोर में एयर ब्लॉक हो जाती है, जो आॅवरहीट का कारण बनती है।

इसलिए आपको नियमित तौर से आउटडोर की सफाई करते रहना चाहिए तथा इसमें बेहद जरूरी बात यह है कि जहां भी आपके एसी का आउटडोर यूनिट रखा है उसके आसपास कम से कम 2 फीट की जगह खाली होना चाहिए ताकि आसानी से एसी का एयरफ्लो होता रहे।

एसी का अलग से सर्किट होना जरूरी

आपके घर में किसी भी तरह के एसी जैसे विंडो एसी या स्प्लिट एसी है तो उसके लिए आपके घर में अलग से एसी का सर्किट होना चाहिए। इसलिए सलाह दी जाती है कि कभी भी आप अपने एसी को एक्सटेंशन बोर्ड या तार से कनेक्ट करके न चलाएं। इससे आपके मेन सर्किट पर लोड पर पड़ सकता है और ओवरहीट होकर शॉर्ट सर्किट हो सकता है यह भी आग लगने का कारण बनता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button