PUNJAB

Punjab Youth Run 2026 में उमड़ा युवाओं का जोश

Punjab Media

मोहाली, 9 अगस्त: (Punjab Media Team)। पंजाब के युवाओं को नशों से दूर रखने और खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब यूथ विंग ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम के तहत मोहाली में 5.5 किलोमीटर की Punjab Youth Run 2026 का आयोजन किया। इसमें हजारों युवाओं, खिलाड़ियों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने स्पोर्ट्स, फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने का संदेश दिया।

मैराथन की शुरुआत गुरुद्वारा श्री अंब साहिब से हुई। आप पंजाब यूथ विंग के प्रधान एवं विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा कि पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोगों का इसमें शामिल होना इस बात का संकेत है कि लोग स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त पंजाब चाहते हैं। प्रतिभागियों को टी-शर्ट और पार्टिसिपेशन मेडल दिए गए, जबकि विजेताओं को ₹11,000 तक के कैश प्राइज प्रदान किए गए।

लालपुरा ने कहा कि यह आयोजन केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब और यहां के लोगों के लिए एक सामाजिक पहल है। उन्होंने बताया कि यूथ विंग की ओर से भविष्य में अमृतसर, पटियाला, बठिंडा और लुधियाना समेत पंजाब के अन्य हिस्सों में भी ऐसे मैराथन आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य युवाओं को खेलों और फिटनेस से जोड़ना तथा नशामुक्त पंजाब का संदेश राज्य के कोने-कोने तक पहुंचाना है।

नशे के खिलाफ दौड़ा मोहाली, Punjab Youth Run 2026 में उमड़ा युवाओं का जोश

    आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यूथ विंग की टीम और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को एक मंच पर लाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल के मैदानों से जोड़ना और फिटनेस को बढ़ावा देना नशे के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम है।

    मीत हेयर ने पंजाब सरकार के खेलों पर फोकस का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने खेल विभाग संभाला था, तब राज्य का स्पोर्ट्स बजट करीब ₹150 करोड़ था, जो अब बढ़कर करीब ₹1,800 करोड़ हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मैराथन को केवल एक दिन की गतिविधि न समझें, बल्कि पैदल चलने, दौड़ने और एक्सरसाइज को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं।

    आप सांसद मालविंदर सिंह कंग ने भी मैराथन में शामिल हजारों प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फिटनेस और शारीरिक गतिविधियां हर व्यक्ति की जिंदगी का जरूरी हिस्सा होनी चाहिए। उनके मुताबिक, युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने वाली ऐसी पहल मजबूत और नशामुक्त पंजाब के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

    आप नेताओं ने कहा कि खेल, फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और नशामुक्त पंजाब के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए राज्यभर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    यह भी पढ़े :- डायलिसिस से हार्ट सर्जरी तक, Mukh Mantri Sehat Yojana ने दी बड़ी राहत


    Punjab Media

    Punjab Media

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    Related Articles

    Back to top button