HEALTH

चेहरे पर चमक लाएंगे किचन में मौजूद चीजें

Punjab Media

Face पर निखार लाने के लिए लड़कियां कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कई तरह के उपाय करती हैं। यदि रोजाना वे घर पर कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें जो आसानी से उनके किचन में मिल सकती हैं तो उनका चेहरा बेदाग और खूबसूरत हो जाएगा। ये रही वो स्किन टिप्स जिसके इस्तेमाल से वे कोमल और निखरा फेस पा सकती हैं।

  • बेसन और दही का मिश्रण बेसन और दही के मिश्रण का एक पेस्ट बना लें और फिर उसे चेहरे पर लगाएं, दही स्क्रबिंग का काम करता है और बेसन चेहरे पर निखार लाता है।
  • दोनों के पेस्ट से चेहरा गोरा बनता है और गंदगी निकल जाती है।
  • नीम के पत्ते नीम का उपयोग ना सिर्फ फोड़े-फुंसियों को ठीक करने में होता है बल्कि चमकती त्वचा के लिए भी ये काफी उपयोगी है। इसके लिए नीम के पत्तों को पीसकर उसमें थोड़ी से हल्दी मिलाएं और चेहरे पर लगा लें।
  • चेहरा सूखने के बाद पानी से धो लें। रोजाना इसे लगाकर 15 मिनट बाद धो लें।
  • एक चम्मच बेसन में थोड़ा सा चंदन पाउडर, 1 चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगा लें। 1 से 2 घंटे चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो दें।

टमाटर काफी उपयोगी | Face

  • खाने के साथ-साथ स्किन को ग्लो देने में भी टमाटर काफी उपयोगी है।
  • इसके लिए टमाटर को मैश करके उसमें थोड़ी सी चीनी या फिर शहद मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं।
  • करीब आधे घंटे बाद चेहरा ठंडे पानी से धो दें। कुछ दिन ऐसा करने से आपको खुद ही कमाल दिखने लगेगा।
  • मलाई में हल्दी मिलाकर लगाने से भी चेहरे का रंग साफ होता है और स्किन दमकने लगती है।
  • इसके लिए 2 चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी अच्छी तरह से मिलाएं और आंखों को बचाते हुए चेहरे पर लगाएं।
  • कुछ देर ऐसे ही रहने दें और फिर धीरे-धीरे हाथों से मसाज करने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो दें।

हर मर्ज का इलाज घर में | Face

  • गोरी रंगत और दमकती त्वचा पाने के लिए हमें कोई मंहगे उत्पाद खरीदने की जरूरत नहीं है।
  • जैसा कि दादी नानी कहा करती थीं कि हर मर्ज का इलाज घर में ही है।
  • घर में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो आपकी मदद कर सकती हैं।
  • आलू भी उन्हीं में से एक है।
  • आलू का एक टुकड़ा काटकर अगर नियमित रूप से चेहरे की मसाज की जाए तो सभी दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं और स्किन चमकने लगती है।

Read Also:
फ्लेबोटोमी में बनाएं अपना करियर

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button