
नई दिल्ली, 29 मई 2026 (Punjab Media Team)। पंजाब विधानसभा चुनाव से चंद माह पहले हुए नगर निगम और शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की ऐतिहासिक जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस जीत को पंजाब में “काम की राजनीति” और विकास मॉडल पर जनता की निर्णायक मुहर बताया।
Arvind Kejriwal ने कहा कि पंजाब के लोगों ने ऐतिहासिक वोट देकर भगवंत मान सरकार के कामों को शाबाशी दी है। उन्होंने कहा कि जनता ने मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, बेहतरीन सरकारी स्कूलों और पारदर्शी भर्ती प्रणाली जैसे फैसलों पर भरोसा जताया है। उन्होंने दावा किया कि “ईडी पार्टी” का पंजाब के शहरों से सफाया हो गया है।
केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब में छोटे व्यापारियों और कारोबारी वर्ग पर ईडी की कार्रवाई से लोग नाराज थे और जनता ने चुनाव में उसका जवाब दिया है। उन्होंने व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में और ईडी रेड की योजना बनाई जा सकती है, लेकिन पंजाब सरकार पूरी तरह व्यापारियों के साथ खड़ी है।
नगर निकाय चुनाव में आप की बड़ी जीत, Arvind Kejriwal-मान बोले, जनता ने विकास और काम पर लगाई मुहर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी वीडियो संदेश में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद और अब नगर निकाय चुनावों में लगातार मिली जीत यह साबित करती है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में AAP को व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि आम आदमी पार्टी शहरों में कमजोर है, उन्हें जनता ने जवाब दे दिया है। Arvind Kejriwal
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी चुनावी नतीजों को जनता की विकासवादी सोच की जीत बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और अब नगर निगम चुनावों में लगातार जीत इस बात का प्रमाण है कि पंजाब की जनता “आप की सरकार” के कामों से संतुष्ट है। उन्होंने दावा किया कि 90 प्रतिशत से अधिक नगर परिषदों में पार्टी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के संयुक्त वोट भी कई जगहों पर AAP के बराबर नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि यह जीत मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, किसानों को दिन में बिजली, बेहतर स्कूलों और पारदर्शी नौकरियों की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब हर शहर, कस्बे और गांव का समान विकास किया जाएगा।
निकाय चुनाव में आप की बड़ी जीत, सिसोदिया बोले- जनता ने ईमानदारी और काम की राजनीति चुनी
पंजाब “आप” के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता का स्पष्ट संदेश है कि पंजाब के लोग ईमानदारी और काम की राजनीति के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने नफरत और डर की राजनीति को नकार दिया है। सिसोदिया ने दावा किया कि भाजपा के 1142 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब की जनता ने यह दिखा दिया है कि जब किसी पार्टी या नेताओं के खिलाफ अन्याय होता है तो लोग उसके समर्थन में खड़े हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो महीनों से पंजाब में लगातार ईडी की कार्रवाई हो रही थी, लेकिन जनता ने इसका जवाब वोट के जरिए दिया।
यह भी पढ़े :- पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत




