PUNJAB

मंत्री Sanjeev Arora के खिलाफ ED की कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है

Punjab Media

चंडीगढ़, 9 मई 2026: (Punjab Media Team)।   आम आदमी पार्टी (आप) ने मंत्री Sanjeev Arora के घर पर ईडी की रेड और उनकी गिरफ्तारी को पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताया है। आप ने केंद्र की भाजपा सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जब भी भाजपा चुनाव मैदान में पिछड़ती दिखती है, तो अपनी जांच एजेंसियों को आगे भेजकर विपक्ष की आवाज को कुचलने की साजिश रचती है। संजीव अरोड़ा के खिलाफ यह कार्रवाई उसी बदले की राजनीति का हिस्सा है।

अरोड़ा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सीनियर नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जैसे भाजपा ने ईडी, सीबीआई और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों के तंत्र का गलत इस्तेमाल करके पश्चिम बंगाल में चुनाव लूटने और सरकार बनाने की कोशिश की थी, अब पंजाब में भी वही घिनौना खेल खेला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ संजीव अरोड़ा जी पर रेड नहीं है, बल्कि यह पंजाब और तीन करोड़ पंजाबियों की शान पर हमला है। अपनी हार से घबराई भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के ज़रिए पंजाब पर हमला कर रही है।

भाजपा का एकमात्र एजेंडा देश से विपक्षी पार्टियों को खत्म करना है: हरपाल सिंह चीमा

मंत्री चीमा ने केंद्रीय एजेंसियों के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा का एकमात्र एजेंडा पूरे देश से विपक्षी पार्टियों को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि पहले अमन अरोड़ा जी को टारगेट किया गया और अब दूसरी बार संजीव अरोड़ा जी के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल किया गया है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने और धमकाने के लिए कर रही है, ताकि कोई उनके खिलाफ आवाज़ न उठा सके।

चीमा ने कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा का यह कदम बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के बनाए संविधान को खत्म करने की गहरी साजिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा सीधे हमारे संविधान पर हमला कर रही है, जिसे ‘आम आदमी पार्टी’ और पंजाब के लोग कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

हरपाल चीमा ने चेतावनी दी कि पंजाब के लोग भाजपा के इन नापाक इरादों को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के तीन करोड़ लोग एकजुट हैं। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, उन्हें पंजाब की धरती से हमेशा करारी हार मिलेगी। हम इस तानाशाही का डटकर विरोध करेंगे और झुकेंगे नहीं।

Sanjeev Arora पर ईडी के छापे डराने की राजनीति हैं, जांच की नहीं: अमन अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके पंजाब में अपनी राजनीतिक ज़मीन तलाशने की नाकाम कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि पिछले एक साल में ही Sanjeev Arora जी के घर पर तीसरी बार रेड हुई है और पिछले 10 दिनों में यह दूसरी बार है। यह रेड किसी जांच के लिए नहीं है, बल्कि सिर्फ डराने-धमकाने की राजनीति है। भाजपा का सिर्फ और सिर्फ मकसद आम आदमी पार्टी के नेताओं को डराना और बदनाम करना है।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंत्री अरोड़ा ने कहा कि भाजपा और उसकी एजेंसियों को किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। यह गुरुओं, पीरों और फकीरों की धरती है। अगर औरंगजेब इस मिट्टी को नहीं झुका सका तो भाजपा क्या झुकाएगी? यह शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह और उधम सिंह जैसे योद्धाओं की धरती है, जिन्हें अंग्रेज भी नहीं झुका पाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के लोग प्यार के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं, लेकिन डंडे या तानाशाही के आगे कभी नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियों को चेतावनी देता हूं कि वे इन गंदी चालों से बाज आएं। इन हथकंडों से भाजपा न तो पंजाब को झुका सकेगी, न आम आदमी पार्टी को, न ही पंजाब के तीन करोड़ लोगों के जज़बे को।

अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए अपनाए जा रहे ये तरीके भविष्य में उनके लिए घातक साबित होंगे। पंजाब के लोग सब कुछ देख रहे हैं और समय आने पर इस तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

“बार-बार रेड, फिर भी कुछ नहीं मिला”: BJP पर AAP का बड़ा हमला

मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और आप नेता दीपक बाली ने कहा कि भाजपा अपनी ‘घटिया राजनीति’ के लिए केंद्रीय एजेंसियों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रही है, लेकिन पंजाब की क्रांतिकारी धरती इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। Sanjeev Arora

आप नेताओं ने इस रेड पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की ईडी ने एक साल में तीसरी बार और एक महीने के अंदर दूसरी बार संजीव अरोड़ा जी के घर पर रेड की है। हैरानी की बात है कि बार-बार हो रही इस कार्रवाई में अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। इससे यह साफ है कि इन छापों का मकसद भ्रष्टाचार की जांच करना नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी के ईमानदार सिपाहियों को परेशान करना है।

आप नेताओं ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि भाजपा और ईडी का जो ‘गठबंधन’ आज पूरे देश में लोकतंत्र को कुचल रहा है, वह पंजाब की इस पवित्र धरती से खत्म होगा। हम मोदी जी और अमित शाह जी से कहना चाहते हैं कि आप जो घटिया राजनीति कर रहे हैं, वह बंद करें। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि आप का हर नेता और वर्कर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की लीडरशिप में पूरी ईमानदारी से पंजाब की सेवा कर रहा है। भाजपा चाहे जितनी भी छापेमारी करे, हम झुकेंगे नहीं। पूरा पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है। भाजपा की इन साजिशों को पंजाब में कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़े :- पंजाबियों की देशभक्ति पर सवाल उठाना बर्दाश्त नहीं: भगवंत मान


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button