
नई दिल्ली/लुधियाना , 20 मई 2026 (Punjab Media Team)। पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर पार्टी को रिकॉर्ड जीत दर्ज करने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार के प्रति जबरदस्त Pro-Incumbency है। हमें जनता के समर्थन पर पूरा भरोसा है और आम आदमी पार्टी 2027 में अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। उन्होंने कहा कि लोग फ्री बिजली, खेतों तक नहरी पानी, 10 लाख का सेहत बीमा और शानदार सड़कों जैसे कामों की खूब तारीफ कर रहे हैं। हर पिंड में खेल के मैदान समेत अन्य विकास कार्य हो रहे हैं और जल्द ही महिलाओं को हजार रुपए भी मिलने लगेंगे। अब विपक्ष के पास सीएम भगवंत सिंह मान को गालियां देने के अलावा कोई मुद्द ही नहीं बचा है। Pro-Incumbency
मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पंजाब के दो दिन के दौरे पर आया हूं। अगले दो दिन में भगवंत मान और पंजाब की सीनियर लीडरशिप के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर कई दौर की बैठकें होंगी। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ेगी। हम विधानसभा चुनाव में बहुत अच्छा करेंगे, क्योंकि चार साल सरकार चलाने के बाद आज पूरे पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी को लेकर बहुत पॉजिटिविटी है। आमतौर पर चार साल सरकार चलाने के बाद सरकार के प्रति एंटी इनकंबेंसी होती है, लेकिन आज भगवंत सिंह मान सरकार के प्रति एंटी इनकंबेंसी नहीं, बल्कि प्रो इनकंबेंसी है। Pro-Incumbency
Pro-Incumbency: 2027 में फिर बनेगी इतिहास” — पंजाब में ‘आप’ की वापसी को लेकर केजरीवाल का भरोसा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग हमारे कामों की तारीफ कर रहे हैं। लोग बात कर रहे हैं कि बिजली फ्री कर दी गई है। नहरी खाल बनाकर खेतों तक पानी पहुंचा दिया गया है। पहले किसानों को रात में बिजली मिलती थी, अब दिन में बिजली आने लग गई है। 10-10 लाख रुपए का सेहत बीमा हो गया है। बहुत बड़े स्तर पर शानदार सड़कें बन रही हैं, हर गांव में प्लेग्राउंड बन रहे हैं और अब अगले कुछ दिनों में महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपए आने वाले हैं। इतना सारा काम कभी किसी सरकार ने नहीं किया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग बहुत खुश हैं और विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। विपक्ष के लोग केवल गाली-गलौज करते हैं। वे भगवंत मान को केवल गालियां देते हैं। गालियों के अलावा उनके पास कुछ नहीं है। इसलिए मैं समझता हूं कि आने वाले चुनाव में हम बहुत अच्छा करेंगे।
यह भी पढ़े :- NEET परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत! पंजाब रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का एलान




