PUNJAB

पंजाब के सभी मतदान केंद्रों पर 22 नवंबर को लगेंगे विशेष शिविर : Anindita Mitra

Punjab Media

चंडीगढ़, 21 नवंबर। पंजाब में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) के तहत 22 नवंबर को राज्यभर के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इन शिविरों में मतदाता अपने नाम और विवरण की जांच करने के साथ-साथ नए पंजीकरण, गलतियों में सुधार और अन्य चुनाव संबंधी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा (Anindita Mitra) ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आयोजित किए जा रहे इन शिविरों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि SSR-2027 के तहत 1 जनवरी, 2027 को पात्रता तिथि माना गया है। ऐसे युवा नागरिक, जो 1 जनवरी, 2027 को या इससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे, वे फॉर्म नंबर-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर, 2026 है। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी, 2027 को प्रकाशित होगी।

लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी : Anindita Mitra

अनिंदिता मित्रा ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 22 नवंबर को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम और अन्य विवरणों की जांच जरूर करें। उन्होंने विशेष रूप से पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं से पंजीकरण करवाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। इसलिए सभी पात्र नागरिक इस अवसर का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े :- पंजाब में पांच साल में 72 हजार युवाओं को मिली Government Jobs


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button