फाज़िल्का, 28 अगस्त:
पंजाब के जल संसाधन Minister Barinder Kumar Goyal ने आज Centre Government और पड़ोसी राज्यों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ महीने पहले जब पंजाब से पानी छीनना था तो केंद्र सरकार सारे नियम-कानून ताक पर रखकर पंजाब का पानी लूटने पर उतारू था, लेकिन अब जब पंजाब को मदद की ज़रूरत है तो कोई भी आगे नहीं आ रहा। आज यहाँ कावांवाली पत्तन पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करते समय पत्रकारों से बातचीत करते हुये कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि देश के लिए अनाज पैदा करने वाले पंजाब में आई बाढ़ की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार का फ़र्ज़ बनता है कि वह बिना माँगे पंजाब को Relief Package दें। उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब का पानी इस्तेमाल करते हैं, उन्हें भी इस मुश्किल घड़ी में पंजाब की मदद के लिए आगे आना चाहिए था।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहाड़ों और पंजाब में हुई बारिश के कारण इस बार बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है, लेकिन फिर भी पंजाब सरकार लोगों को तुरंत हर संभव मदद पहुँचा रही है और सभी विभागों की टीमें फील्ड में हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री व विधायक लगातार जनता के बीच पहुँच रहे हैं और राहत कार्यों को लोगों तक पहुँचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तो अपना हेलीकॉप्टर भी राहत कार्यों के लिए लगा दिया है।
Relief Package: जब पानी छीनना था तो सारे कानून ताक पर रख दिए, अब कोई मदद के लिए आगे नहीं आ रहा: बरिंदर गोयल ने केंद्र और पड़ोसी राज्यों को आड़े हाथों लिया
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान पहले ही विशेष गिरदावरी के आदेश दे चुके हैं और हुए नुकसान की भरपाई मुआवज़ा देकर की जाएगी। उन्होंने कहा कि राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं और प्रभावित लोगों को पानी वाले इलाकों से निकालकर राहत शिविरों में भेजा जा रहा है, जहाँ लोगों को खाने-पीने और रहने की सारी सुविधा पंजाब सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित गाँवों में हरे चारे और भूसे की कमी को देखते हुए पूरे पंजाब के लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। Relief Package
श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि एनडीआरएफ की टीमों के अलावा सेना भी ज़िला प्रशासन की मदद कर रही है और आज भी 100 से अधिक लोगों को किश्तियों के माध्यम से बाहर निकाला गया है। ज़िले में सात राहत शिविर चल रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल बाँधों में पानी की आमद में कमी आई है, जो राहत की खबर है।
गौरतलब है कि पाँच दिनों में कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल का यह फाज़िल्का ज़िले का दूसरा दौरा है और वे ख़ुद ज़मीनी स्तर पर पहुँचकर राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।
- कब्ज से तुरंत आराम: सोने से पहले अपनाएँ ये घरेलू नुस्खा
- प्रेगनेंसी के बाद हो गए स्ट्रेच मार्क्स, 7 घरेलू उपायों से दूर करें दाग
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




