
चंडीगढ़, 4 सितंबर
पंजाब में आई भीषण बाढ़ से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश के आम आदमी पार्टी के सांसदों ने अपने विशेषाधिकार फंड बाढ़ राहत कार्यों (Relief Funds) के लिए उपयोग करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही आप के लोकसभा और राज्यसभा सांसद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
Relief Funds: आम आदमी पार्टी के सांसदों द्वारा विशेषाधिकार फंड बाढ़ राहत कार्यों के लिए इस्तेमाल करने का ऐलान
राज्यसभा सदस्य Dr Sandeep Pathak ने फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बचाव कार्यों का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अपने सांसद फंड से 5 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। इसी तरह राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों के लिए अपने सांसद फंड से 3.60 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। Punjab Floods
राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल लगातार कई दिनों से कपूरथला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राहत कार्य चला रहे हैं और उन्होंने अपने सांसद फंड से 50 लाख रुपए की अनुदान राशि देने का ऐलान किया है। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता नंबर भी जारी किए हैं। राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने अपने फंड से मोबाइल टैंकरों और फॉगिंग मशीनों के लिए 30 लाख रुपए जारी किए हैं। इसके अलावा फिरोजपुर के लिए 17.32 लाख रुपए की तीन नावें, कपूरथला के लिए दो नावें और गुरदासपुर के लिए एक नाव के लिए फंड जारी किये हैं। जालंधर के लिए चार नावों का ऐलान किया गया है।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े लोकसभा व राज्यसभा सदस्य
होशियारपुर से लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने सांसद फंड से 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। यह राशि जिले के विभिन्न बांधों को मजबूत करने पर खर्च की जाएगी।
संगरूर से लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर, जो अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में राहत कार्यों में जुटे हुए हैं, ने जिला प्रशासन अमृतसर को अपने सांसद फंड से 25 लाख रुपए देने का ऐलान किया। राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने भी अपने सांसद फंड से अमृतसर के लिए 20 लाख रुपए जारी किए हैं। Relief Funds
आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग ने नवांशहर जिले के बेला ताजोवाल में सतलुज नदी के किनारों का जायजा लेने के अलावा मोहाली जिले के नयागांव से गुजरने वाले पटियाला की राव से लगी सड़क पर बने गड्ढों का भी जायजा लिया। श्री कंग ने बेला ताजोवाल स्थित सतलुज के बांध को मजबूत करने के लिए सांसद फंड से 20 लाख रुपए तुरंत जारी कर दिए हैं। Relief Funds
- बलजीत कौर ने फाजिल्का पहुंचकर स्वयं बांटी राहत सामग्री
- ज्वैलर हमले के पीछे गैंगस्टर लखबीर लंडा का हाथ; मुख्य शूटर गिरफ्तार
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




