
चंडीगढ़, 4 सितंबर, 2025ः
Punjab Vigilance Bureau ने Punjab CM Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली Punjab Government द्वारा अपनाई गई ज़ीरो सहनशीलता नीति के तहत, बसंत नगर, प्रताप सिंह वाला, लुधियाना शहर निवासी एक निजी व्यक्ति रजत शर्मा को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी डीसी दफ्तर लुधियाना की तहसील पूर्वी में तैनात एक क्लर्क अमनिंदर सिंह का सहयोगी है, जिस पर भी रिश्वतखोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो सहनशीलता: Punjab Vigilance Bureau ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एक निजी व्यक्ति को काबू किया
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी लुधियाना शहर के बसंत नगर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि लुधियाना नगर निगम की एक कॉलोनी में एक प्लॉट की रजिस्ट्री संबंधी जानकारी देने के लिए उक्त आरोपी अमनिंदर सिंह क्लर्क ने उससे 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
इस शिकायत की पुष्टि के दौरान, विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी रजत शर्मा को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। विजीलेंस ब्यूरो द्वारा पूछताछ में रजत ने खुलासा किया कि वह उक्त क्लर्क अमनिंदर के साथ दफ्तर में अनधिकृत रूप से काम करता है और उसी ने रिश्वत की राशि प्राप्त करने के लिए उसे भेजा था।
प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में दोनों आरोपियों के खि़लाफ़ विजीलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है और मुख्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- बलजीत कौर ने फाजिल्का पहुंचकर स्वयं बांटी राहत सामग्री
- ज्वैलर हमले के पीछे गैंगस्टर लखबीर लंडा का हाथ; मुख्य शूटर गिरफ्तार
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




