PUNJAB

पंजाब में जल्द शुरू होगी Master Cadre Teachers की भर्ती

Punjab Media

चंडीगढ़, 20 नवंबर (Punjab Media Team)।  पंजाब के शिक्षा मंत्री स.हरजोत सिंह बैंस ने आज घोषणा की कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की सरकारी स्कूल शिक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए जल्द ही Master Cadre Teachers की भर्ती शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि इस भर्ती से जहां शिक्षण कार्यों को मजबूती मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सहायता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

शिक्षा मंत्री ने यह घोषणा चंडीगढ़ में मास्टर कैडर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान की। इस बैठक में जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी और फाजिल्का के विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना भी उपस्थित थे। शिक्षा मंत्री ने यूनियन के प्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

यूनियन के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री स.हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि शिक्षकों और शिक्षा प्रणाली के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी जायज मुद्दों का समाधान नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार किया जाएगा।

राज्य सरकार की रोजगार सृजन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अब तक युवाओं को 71,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने और सार्वजनिक संस्थानों को लगातार मजबूत बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पूरी तरह दृढ़ है।”

Master Cadre Teachers से युवाओं को रोजगार और स्कूलों को शिक्षक मिलेंगे

उन्होंने कहा, “Master Cadre Teachers की भर्ती से सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्यों को बड़ी मजबूती मिलेगी। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक सहायता और पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए पर्याप्त शिक्षण स्टाफ का होना बेहद जरूरी है।”

राज्य की प्रमुख पहल ‘शिक्षा क्रांति’ के तहत इस भर्ती अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री स.हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार आधुनिक बुनियादी ढांचे, स्मार्ट कक्षाओं, बेहतर शिक्षण परिणामों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करके सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल रही है। शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाना भी इसी बदलाव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकारी स्कूलों को अभिभावकों की पहली पसंद बनाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार संस्थागत सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि Master Cadre Teachers की प्रस्तावित भर्ती पर्याप्त शिक्षण स्टाफ सुनिश्चित करके और पंजाब की संपूर्ण शिक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाकर इस सोच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़े :- पंजाब चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटीं CEO अनिंदिता मित्रा


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button