
चंडीगढ़, 17 जून:
पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत Punjab Vigilance Bureau ने Naib Tehsildar वरिंदरपाल सिंह धूत, निवासी गांव धूत कलां, होशियारपुर को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य Vigilance Bureau के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जालंधर रेंज द्वारा की गई विजीलेंस जांच के बाद की गई है, जिसमें धूत द्वारा स्वयं और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने के आरोपों की जांच की गई थी। Punjab Vigilance Bureau
प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2018 की अवधि को कवर किया गया। जांच से पता चला कि इस अवधि के दौरान धूत की सभी स्रोतों और माध्यमों से कुल आय 3,58,97,111.59 रुपए थी, जबकि उनका कुल खर्च और संपत्ति 11,18,34,544.22 रुपए थी—जो कि उसकी कानूनी आय से 7,59,37,432.63 (211.54 प्रतिशत) अधिक थी। Punjab Vigilance Bureau
प्रवक्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण असमानता से यह स्पष्ट होता है कि धूत ने एक सार्वजनिक सेवक के रूप में सेवा करते हुए बेहिसाबी चल-अचल संपत्ति अर्जित की और अपनी वैध आय से कहीं अधिक राशि खर्च की, जो भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों का सीधा उल्लंघन है।
इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना, जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है।
- रिश्वत लेते हुए सफाई इंस्पेक्टर Vigilance Bureau द्वारा काबू
- Registration Certificates और डीएल के बैकलॉग संबंधी लिया बड़ा फैसला
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




