Hockey Asian Champions Trophy के लिए तैयार पंजाब, जालंधर व मोहाली में होंगे मैच
चंडीगढ़, 24 मार्च (Punjab Media Team)। Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने खेल क्षेत्र में बड़े बदलाव का दावा किया है। राज्य ने पहली बार Hockey Asian Champions Trophy की मेजबानी हासिल की है, जिससे पंजाब अंतरराष्ट्रीय खेल नक्शे पर उभरता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री ने ‘शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल’ कार्यक्रम के दौरान खेल विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के लिए ऐतिहासिक है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, अक्टूबर-नवंबर में मोहाली और जालंधर में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और चीन समेत छह टीमें भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि पंजाब में पहली बार किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी हो रही है, जबकि राज्य का हॉकी में ऐतिहासिक योगदान रहा है।
1791 करोड़ का रिकॉर्ड खेल बजट
मुख्यमंत्री ने बताया कि:
- खेल बजट 350 करोड़ से बढ़ाकर 1791 करोड़ रुपये किया गया
- कोचों की संख्या 500 से बढ़ाकर 2458 की गई
- ओलंपिक खिलाड़ियों को 15 लाख और एशियाई खेल खिलाड़ियों को 8 लाख की सहायता
इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राउंड लेवल पर काम
- 3100 खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं
- 3000 जिम बनाए जा रहे हैं
- 17,000 खेल किट वितरित की गई हैं
‘Khedan Watan Punjab Diyan’ के तहत खिलाड़ियों की संख्या 1.5 लाख से बढ़कर 5 लाख तक पहुंच गई है।
खिलाड़ियों को करोड़ों के इनाम
सरकार की नई नीति के तहत:
- ओलंपिक और एशियाई खेल पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये
- 9 खिलाड़ियों को PCS और DSP नौकरी
- 100 करोड़ रुपये की इनाम राशि वितरित
नशे के खिलाफ खेल सबसे बड़ा हथियार
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देना युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे प्रभावी तरीका है। इसी उद्देश्य से राज्य में खेल गतिविधियों को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से 14 वर्षों बाद 2025 में किला रायपुर खेल मेला को कानून बनाकर फिर से शुरू किया गया, जिसमें बैलगाड़ियों की दौड़ भी आयोजित की गई। उन्होंने कहा, “मिनी ओलंपिक के रूप में प्रसिद्ध इस ग्रामीण खेल मेले के पुनर्जीवन के लिए पहले किसी ने प्रयास नहीं किया।”
यह भी पढ़े :- अगर Bhagat Singh भारत के पहले प्रधानमंत्री होते तो हालात कुछ और होते




