Site icon Punjab Media

Bhagwant Mann की ‘खेल क्रांति’ : पंजाब करेगा Hockey Asian Champions Trophy की मेजबानी

Punjab to Host Hockey Asian Champions Trophy

Punjab to Host Hockey Asian Champions Trophy

Punjab Media

Hockey Asian Champions Trophy के लिए तैयार पंजाब, जालंधर व मोहाली में होंगे मैच

चंडीगढ़, 24 मार्च (Punjab Media Team)। Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने खेल क्षेत्र में बड़े बदलाव का दावा किया है। राज्य ने पहली बार Hockey Asian Champions Trophy की मेजबानी हासिल की है, जिससे पंजाब अंतरराष्ट्रीय खेल नक्शे पर उभरता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री ने ‘शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल’ कार्यक्रम के दौरान खेल विभाग का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के लिए ऐतिहासिक है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, अक्टूबर-नवंबर में मोहाली और जालंधर में हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और चीन समेत छह टीमें भाग लेंगी।

उन्होंने बताया कि पंजाब में पहली बार किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी हो रही है, जबकि राज्य का हॉकी में ऐतिहासिक योगदान रहा है।

1791 करोड़ का रिकॉर्ड खेल बजट

मुख्यमंत्री ने बताया कि:

इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राउंड लेवल पर काम

Khedan Watan Punjab Diyan’ के तहत खिलाड़ियों की संख्या 1.5 लाख से बढ़कर 5 लाख तक पहुंच गई है।

खिलाड़ियों को करोड़ों के इनाम

सरकार की नई नीति के तहत:

नशे के खिलाफ खेल सबसे बड़ा हथियार

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देना युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे प्रभावी तरीका है। इसी उद्देश्य से राज्य में खेल गतिविधियों को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से 14 वर्षों बाद 2025 में किला रायपुर खेल मेला को कानून बनाकर फिर से शुरू किया गया, जिसमें बैलगाड़ियों की दौड़ भी आयोजित की गई। उन्होंने कहा, “मिनी ओलंपिक के रूप में प्रसिद्ध इस ग्रामीण खेल मेले के पुनर्जीवन के लिए पहले किसी ने प्रयास नहीं किया।”

यह भी पढ़े :- अगर Bhagat Singh भारत के पहले प्रधानमंत्री होते तो हालात कुछ और होते


Punjab Media
Exit mobile version