चंडीगढ़, 13 नवंबर (Punjab Media Team)। पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज कहा कि खनन विभाग द्वारा Illegal mining गतिविधियों को रोकने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर निरंतर छापे मारे जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इसी मुहिम के तहत खनन विभाग की टीम द्वारा आज सुबह लुधियाना ज़िले के गांव रसूलपुर में गश्त के दौरान Illegal Mining गतिविधि के लिए इस्तेमाल की जा रही एक पोकलेन मशीन और एक टिपर को मौके पर काबू किया गया। विभागीय टीम ने तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए पोकलेन मशीन और टिपर को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा थाना लाढोवाल में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत एफ.आई.आर. नंबर-200 दर्ज की गई है।
श्री बरिंदर कुमार गोयल ने स्पष्ट किया कि Illegal mining किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमों का उल्लंघन करके खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि खनन विभाग द्वारा इलाके में लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी की जा रही है और Illegal mining गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह मुहिम भविष्य में भी पूरी सख़्ती से जारी रहेगी।
यह भी पढ़े :- पंजाब में बिजली बिलों की One time Settlement Scheme योजना घोषित




