न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने नरोरा परमाणु ऊर्जा स्टेशन, बुलंदशहर में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए इंजीनियरिंग, डिप्लोमा और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन मेरिट तथा दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा।
भर्ती के लिए कुल 70 पद रखे गए हैं। इनमें ट्रेड अप्रेंटिस के 50, डिप्लोमा अप्रेंटिस के 10 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 10 पद शामिल हैं। इन पदों पर अलग-अलग शैक्षिक योग्यता तय की गई है। ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आयु सीमा 18 से 24 साल, डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 18 से 25 साल और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 18 से 26 साल रखी गई है।
अभ्यर्थियों को चुने जाने पर स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इसमें ट्रेड अप्रेंटिस को 7700 से 8050 रुपये, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 8000 रुपये और ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 9000 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 2 सितंबर 2025 रखी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यह मौका उन युवाओं के लिए खास है जो बिना परीक्षा दिए सीधे मेरिट के आधार पर NPCIL से जुड़ना चाहते हैं।




