PUNJAB

No Cash No Recommendations, CM मान ने 866 युवाओं को सरकारी नौकरी सौंपी

Punjab Media

मोहाली, 8 अगस्त (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को मोहाली में 866 युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में दी गई सरकारी नौकरियों की संख्या बढ़कर 69,094 हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में सरकारी भर्तियां पूरी पारदर्शिता, मेरिट और बिना किसी राजनीतिक सिफारिश के की जा रही हैं। No Cash No Recommendations

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 866 नियुक्तियों में सबसे अधिक 636 नियुक्तियां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में हुई हैं। इनमें 614 स्टाफ नर्सों के अलावा फार्मासिस्ट, मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर, वार्ड अटेंडेंट, दर्जा-चार कर्मचारी और स्वीपर शामिल हैं। इसके अलावा शुगरफेड में 101, वित्त विभाग में जूनियर ऑडिटर के तौर पर 57, रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग में 51, सहकारिता विभाग में 11 और गृह विभाग में लॉ अधिकारी के तौर पर 10 युवाओं की नियुक्ति हुई है।

भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए पैसे और सिफारिश को योग्यता माना जाता था, लेकिन उनकी सरकार ने इस व्यवस्था को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि अब भर्ती प्रक्रिया में No Cash No Recommendations, बल्कि उम्मीदवार की मेहनत और योग्यता ही चयन का आधार है।

CM मान बोले, ‘No Cash, No Recommendations’, मेरिट और मेहनत से मिल रही सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पारदर्शी भर्ती व्यवस्था से युवाओं का सरकार और सिस्टम में विश्वास बढ़ा है तथा विदेश जाने का रुझान भी कम हुआ है। उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार बनने के बाद पंजाब में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने स्कूल शिक्षा में केरल को पीछे छोड़ते हुए देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि 2026 की नीट परीक्षा में सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की, जबकि 2021 में यह संख्या केवल 80 थी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे के सुधार के साथ शिक्षकों को आईआईएम अहमदाबाद, सिंगापुर और फिनलैंड में प्रशिक्षण दिलाया गया है।

मुख्यमंत्री ने नव-नियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए उनसे ईमानदारी और विनम्रता के साथ सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी केवल पद नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने की जिम्मेदारी है। युवाओं को जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों की मदद करने तथा अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाने की सीख देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब का भविष्य इन्हीं प्रतिभाशाली युवाओं के हाथों में है।

यह भी पढ़े :- मानवता के आधार पर Jagtar Singh Hawara को बीमार माता से मिलने पैरोल मिले


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button