PUNJAB

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पटियाला में नारी शक्ति वंदन यात्रा का आयोजन

Punjab Media

विभिन्न महिला केंद्रित योजनाओं के माध्यम से मोदी सरकार ने महिलाओं के जीवन को पूरी तरह से बदल दिया: जयइंद्र कौर

भारतीय जनता पार्टी के प्रचार-प्रसार अभियान के तहत पंजाब महिला मोर्चा ने अध्यक्ष जय इंदर कौर के नेतृत्व में पटियाला में विशाल नारी शक्ति वंदन यात्रा निकाली। यह यात्रा पंजाब के हर जिले में महिला मोर्चा द्वारा निकाली गई, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा उठाए भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों को उजागर करना था। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए जय इंद्र कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 10 वर्षों में महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाकर भारत में महिलाओं के जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है।

उच्चतम स्तर पर समावेशी शासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम

मोदी सरकार की योजनाओं की बदौलत आज महिलाएं न सिर्फ बराबरी पर आ गई हैं, बल्कि कई क्षेत्रों में पुरुषों से भी आगे निकल गई हैं। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लाकर मोदी सरकार ने उच्चतम स्तर पर समावेशी शासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू करने से महिलाओं की स्थिति पहले से अधिक मजबूत हो रही है। सरकार द्वारा उज्जवला योजना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, विद्या लक्ष्मी योजना और अन्य कई योजनाएं महिला के सशक्तीकरण के लिए शुरु की गई हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इन सभी योजनाओं के लिए भाजपा सरकार को धन्यवाद देने के लिए पटियाला जिले की महिलाओं ने बड़ी संख्या में इस यात्रा में भाग लिया है और ये महिलाएं एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में चुनने के लिए तैयार हैं। जय इंदर कौर के साथ पूरी पटियाला लोकसभा महिला मोर्चा की टीम भी मौजूद रही।

Read Also:

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button