PUNJAB

पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने नव-निर्वाचित विधायक को दिलाई शपथ

Punjab Media

चंडीगढ़, 28 जून 2025:
Punjab Vidhan Sabha के स्पीकर स Kultar Singh Sandhwan ने आज पंजाब विधानसभा सचिवालय में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, Cabinet Minister Aman Arora, Cabinet Minister Harpal Singh Cheema और MLA Budh Ram विधायक बुद्ध राम की उपस्थिति में नव-निर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को शपथ दिलाई। स्पीकर ने संजीव अरोड़ा को पंजाब विधानसभा का साहित्य और एक आई-पैड भेंट स्वरूप दिया। MLA Sanjeev Arora

MLA Sanjeev Arora ने शपथ ली कि वे भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखेंगे, भारत की संप्रभुता और अखंडता बनाए रखेंगे तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। संजीव अरोड़ा ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेतृत्व से मार्गदर्शन लेंगे और अपने क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

स्पीकर ने इस बात पर जोर दिया कि हमारी सरकार ने सदन की सारी कार्यवाहियों का सीधा प्रसारण शुरू कर दिया है ताकि सदन में पारदर्शिता बनी रहे। जबकि पिछली सरकारों ने कार्यवाहियों को गुप्त रखा ताकि लोग उनके कार्यों के बारे में जान न सकें। स्पीकर ने विधायक संजीव अरोड़ा को शुभकामनाएं दीं और शपथ ग्रहण समारोह में आए सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया। स्पीकर और उनके पारिवारिक सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व पंजाब विधानसभा परिसर में पौधारोपण भी किया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button