Bhagwant Mann सरकार की योजना से मिली बड़ी राहत, परिवार बहुत खुश
पटियाला, 12 मार्च (Punjab Media Team)। पटियाला जिले के मंडोली गांव के एक मैकेनिक को Bhagwant Mann सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना (Chief Minister Health Scheme) के तहत बड़ी आर्थिक राहत मिली है। इस योजना की मदद से गुरतेज सिंह को लगभग 90 हजार रुपये के संभावित इलाज खर्च से बचाव मिल गया।
गुरतेज सिंह, जो रोज़ाना मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं, अचानक बीमार पड़ने के बाद बहादुरगढ़ स्थित चमन अस्पताल में भर्ती हुए। इलाज शुरू होते ही कुछ ही दिनों में बेड चार्ज और दवाइयों पर करीब 10 हजार रुपये खर्च हो चुके थे। डॉक्टरों के अनुसार पूरा इलाज 80 से 90 हजार रुपये तक पहुंच सकता था, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई थी।
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इतनी बड़ी राशि का इंतजाम करना उनके लिए आसान नहीं था। न जमीन थी और न ही कोई बचत, इसलिए इलाज के लिए कर्ज लेने की नौबत आती दिखाई दे रही थी। इसी दौरान उन्हें पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के बारे में जानकारी मिली और उनका हेल्थ कार्ड बनवाया गया।
Chief Minister Health Scheme : छह दिनों तक इलाज चला
कार्ड बनने के बाद गुरतेज सिंह का अस्पताल में करीब छह दिनों तक इलाज चला, जिसका पूरा खर्च योजना के तहत कवर किया गया। इस कारण परिवार को इलाज के लिए कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ा।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री Balbir Singh ने कहा कि सरकार का लक्ष्य यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर और अनियमित आय वाले परिवारों को इलाज के दौरान पैसों की चिंता न करनी पड़े और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि बीमारी के समय इलाज के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी होती है।
गुरतेज सिंह ने कहा कि अगर यह हेल्थ कार्ड न होता तो उन्हें इलाज के लिए कर्ज लेना पड़ता और परिवार को लंबे समय तक आर्थिक दबाव झेलना पड़ता। उन्होंने बताया कि इतना बड़ा खर्च उनकी बेटियों की पढ़ाई और घर की अन्य जरूरतों को भी प्रभावित कर सकता था।
पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 10 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति में परिवारों को कर्ज या आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।
राज्य में इस योजना के तहत करीब 65 लाख परिवारों के लगभग 3 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही 800 से अधिक अस्पतालों में 2300 से ज्यादा इलाज पैकेज उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
यह भी पढ़े :- Infosys in Mohali: 2700 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार




