CHANDIGARH

खूबसूरत और ठंडी जगहों की यात्रा कर गर्मियों की छुट्टियों को बनाएं यागदार

Punjab Media

उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ती है। कुछ जगहों को छोड़ दें तो ज्यादातर शहरों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। गर्मियों से राहत पाने के लिए दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और आसपास की जगहों में बसे लोग पहाड़ों का रुख करते हैं, जिससे इन जगहों पर ऐसी भीड़ हो जाती है कि कई बार तो ट्रैफिक में ही आधा समय गुजारना पड़ जाता है। यदि आप भी गर्मियों Summer Holidays से राहत पाने के लिए किसी ऐसे ठिकाने की तलाश कर रहे हैं, जहां शांति हो साथ ही जमकर एन्जॉय भी कर पाएं, तो ये रहे इसके आॅप्शन्स।

  1. तवांग: तवांग, भारत का बहुत ही शानदार हिल स्टेशन है। तवांग के बौद्ध मठ तो भारत ही नहीं दुनिया में मशहूर हैं। एडवेंचर के शौकीनों के लिए तो यह बेहतरीन जगह हैं। जहां आप ट्रेकिंग से लेकर हाइकिंग, स्कीइंग और नेचर वॉक जैसी कई एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। तवांग घूमने का बेस्ट महीना मई है।
  2. स्पीति: मई में घूमने वाली जगहों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है स्पीति वैली। हिमाचल के बाकी जगहों जितनी भीड़ यहां देखने को नहीं मिलती। स्पीति वैली देश की सबसे खूबसूरत और ठंडी जगहों में से एक है। यहां आकर आप दुनिया की सबसे पुरानी मोनैस्ट्री देख सकते हैं। पहाड़ों के साथ झील भी यहां रंग बदलती रहती हैं। मई महीने में यहां का औसत तापमान 18 से 25 डिग्री के बीच रहता है।
  3. मेघालय: मेघालय यहां आकर आपको लगेगा ही नहीं, जैसे आप भारत में घूम रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये शहर अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी साफ-सफाई के लिए भी जाना जाता है। यहां आकर एशिया के सबसे साफ-सुथरे गांव को देखना मिस न करें। यहां हर थोड़ी दूर पर झरने हैं और हर एक झरना बेहद खूबसूरत। गर्मियों में मेघालय का प्लान एकदम परफेक्ट है। आप यहां के शानदार नजारों का करीब से दीदार कर सकते हैं।
  4. महाबलेश्वर: महाराष्ट्र के सतारा जिले में महाबलेश्वर भी अच्छी जगह है जहां जाकर गर्मियों से राहत पा सकते हैं। ये महाराष्ट्र के सबसे मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स है। हसीन वादियां, कल-कल बहते झरने, हरे भरे पेड़ और साफ-सुथरी झीलें महाबलेश्वर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। मई महीने में इस जगह को एक्सप्लोर करने का सबसे बेहरतीन आइडिया होगा।
  5. पंचमढ़ी: पंचमढ़ी, मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है और इसे मई में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में गिना जाता है। सतपुड़ा के जंगलों के बीच स्थित पंचमढ़ी हरे-भरे पहाड़ों और उनके बीच के जंगलों के लिए जाना जाता है। पंचमढ़ी ऐतिहासिक गुफाओं, चट्टानों पर की गई रोचक कलाकारी और बेहतरीन झरनों की वजह से और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। अगर आपको वाइल्ड लाइफ देखना पसंद है तो सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, बिसन लॉज आपके लिए शानदार आॅप्शन के तौर पर मौजूद हैं।
  6. धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में हिमालय की पहाड़ियों के बीच घिरा धर्मशाला बहुत प्यारा शहर है। काफी ज्यादा तिब्बती शरणार्थियों के रहने की वजह से इसे छोटा तिब्बत भी कहा जाता है। चहल-पहल वाले बाजार, म्यूजियम के साथ कई मठों वाला धर्मशाला, सोलो ट्रैवेलर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। साथ ही धर्मशाला मई में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में भी शामिल है। धर्मशाला शांति और सुकून से आराम करने वाली जगहों में एक है। योग और आध्यात्म का ये केन्द्र विदेशी सैलानियों में भी काफी पसंद किया जाता है।
  7. ऊटी: ऊटी निलगिरी की खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा एक खुशनुमा शहर है। ऊटी की खूबसूरती इसकी आकर्षक बनावट में है। यहां घूमकर आप खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। तमाम झरने और झीलों वाला ये शहर मई में भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में शामिल है। छोटे-छोटे प्यारे कॉटेज, पहाड़ी ढलानों पर चाय की खेती ऊटी की खूबसूरती में और बढ़ोतरी कर देते हैं।
  8. दार्जिलिंग: ये मई में घूमने के लिए भी बेहतरीन विकल्प हो सकता है। दार्जिलिंग अपने चाय, हिल और ट्रेन के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। इसकी खूबसूरती ऐसी है कि विदेशी पर्यटकों को भी यह आकर्षित करती है। यदि आप दार्जिलिंग जाते हैं तो आप बरबतिया रॉक गार्डन जरूर जाएं. यहां तक पहुंचने का रास्ता काफी घुमावदार और ऊंचे-ऊंचे पर्वतों और जंगलों के बीच से होकर जाता है। पर्यटकों को सबसे ज्यादा आनंद इसी रास्ते पर आता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button