CAREER

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए Scribe को लेकर जरूरी निर्देश जारी

Punjab Media

Subordinate Services Selection Board का बड़ा नोटिस

22 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षा से पहले बोर्ड ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश, 21 मार्च शाम 4 बजे तक आवेदन अनिवार्य

चंडीगढ़, 20 मार्च (Punjab Media Team)। Subordinate Services Selection Board (SSSB) ने विज्ञापन नंबर 14/2025 के तहत होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। यह परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें स्टेनो टाइपिस्ट (Group-C) पदों के लिए उम्मीदवार शामिल होंगे।

बोर्ड ने विशेष रूप से दिव्यांग (Physical Handicapped) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए Scribe (लेखन सहायक) से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नोटिस के अनुसार, केवल उन्हीं उम्मीदवारों को Scribe की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते आवेदन किया होगा।

SSSB ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को Scribe की सुविधा लेने के लिए 21 मार्च 2026 शाम 4:00 बजे तक अपना आवेदन ईमेल (secy.sssb@gmail.com) पर भेजना होगा। इसके साथ ही Annexure-A, Annexure-B और Annexure-C के तहत सभी जरूरी दस्तावेज पूरे करने होंगे और बोर्ड कार्यालय में भी जमा करवाने होंगे।

तय समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर नही होगा विचार : Subordinate Services Selection Board

बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि तय समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही परीक्षा केंद्र पर सीधे Scribe की मांग करने वाले उम्मीदवारों को यह सुविधा नहीं दी जाएगी।

इसके अलावा, यदि किसी भी स्तर पर उम्मीदवार या Scribe द्वारा दी गई जानकारी या दस्तावेज गलत पाए जाते हैं, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह नोटिस 19 मार्च 2026 को जारी किया गया है और उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी नियमों का सख्ती से पालन करें।

यह भी पढ़े : Medical Education का विस्तार किया, 1 महीने में दूसरे संस्थान की घोषणा


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button