राजेश सचदेवा
चंडीगढ़।
सट्टेबाजी ऐप Mahadev App को लेकर Enforcement Director (ED) की तरफ से की जा रही जाँच के बाद बढ़ी करवाई की है आईटी मंत्रालय ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप और 21 अन्य सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया है।
केंद्र सरकार ने जिन 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया है, उनमें महादेव सट्टेबाजी ऐप के अलावा Reddy Anna Pristo Pro जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े :
- Virat kohli 100 in world cup : SA के खिलाफ लगाया 49वां शतक
- Punjab Vigilance Bureau nabs ASI for taking Rs 17,000 bribe
Enforcement Director : Mahadev App सट्टेबाजी ऐप सहित 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स पर कड़ी कारवाई
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में ED के नेतृत्व में अवैध सट्टेबाजी APP सिंडिकेट की जांच की जा रही है। इसी बीच केंद्र सरकार ने ये आदेश जारी किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Enforcement Director (ED) ने इन ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी, जिसके बाद सूचना Technology अधिनियम की धारा 69ए के तहत एक आदेश जारी किया गया था। Mahadev App
अपडेट के लिए पेज को सब्सक्राईब करें व FACEBOOK और TWITER को फॉलो करें।




