PUNJAB

फगवाड़ा में गूंजा हर हर महादेव, केजरीवाल-मान संग भक्तिमय हुई शाम

Punjab Media

फगवाड़ा, 14 अगस्त: (Punjab Media Team)। फगवाड़ा में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्रद्धालुओं के साथ हिस्सा लिया। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘Mukh Mantri Tirath Yatra Scheme’ का विस्तार करने के लिए सराहना की।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाकर मुख्यमंत्री ने आधुनिक युग के श्रवण पुत्र की भूमिका निभाई है। उन्होंने पंजाब के बुजुर्गों से भगवंत मान को आशीर्वाद देने की अपील की।

केजरीवाल ने कहा कि योजना के तहत सालासर-श्री खाटू श्याम, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के नए रूट शुरू किए गए हैं। इन यात्राओं के लिए बड़ी संख्या में लोगों की मांग है और लंबी वेटिंग लिस्ट है। उन्होंने बताया कि करीब 1.5 लाख श्रद्धालुओं को इन धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।

उन्होंने पटियाला के काली माता मंदिर के पुनर्विकास का भी उल्लेख किया। केजरीवाल के अनुसार मंदिर परिसर का करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है और काम लगभग 10 अक्टूबर के आसपास शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पंजाब के 23 शहरों में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है।

Mukh Mantri Tirath Yatra Scheme के विस्तार पर केजरीवाल ने मान को बताया श्रवण पुत्र

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कार्यक्रम में पहुंचने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव की धरती है, जहां लोग सभी त्योहार मिल-जुलकर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि विभाजनकारी ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं हो सकतीं और शिव भजन संध्या में सभी धर्मों के लोगों की भागीदारी प्रदेश की एकता को दर्शाती है। Mukh Mantri Tirath Yatra Scheme

मान ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 19 टोल प्लाजा बंद किए गए हैं, जिससे लोगों को प्रतिदिन करीब 70 लाख रुपये की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि 69 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां पारदर्शी तरीके से दी गई हैं और 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। करीब 44 हजार किलोमीटर सड़कों के निर्माण तथा नहरी सिंचाई व्यवस्था में सुधार का भी उन्होंने उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को दी जा रही आर्थिक सहायता की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह सीधे बैंक खातों में दिए जा रहे हैं। उन्होंने योजना के लिए 9,300 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान का उल्लेख किया।

इस अवसर पर लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल सहित कई अन्य नेता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :- Sukhbir Singh Badal पर हमले की कोशिश की बलतेज पन्नू ने की निंदा


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button