PUNJAB

युद्ध नशेआं विरुद्ध मुहिम का असर, 60 हजार से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

Punjab Media

चंडीगढ़, 18 अप्रैल (Punjab Media Team)। पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही युद्ध नशेआं विरुद्ध मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यह अभियान तेजी से सफलता की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के मजबूत तालमेल ने नशा तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है और पंजाब अब ‘नशा मुक्त’ राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बलतेज पन्नू ने खास तौर पर जमीनी स्तर पर जनता की भागीदारी की तारीफ करते हुए कहा कि गांवों में बनी विलेज डिफेंस कमेटियों (वीडीसीज़) को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के लिए बनाए गए खास मोबाइल ऐप पर सबसे ज्यादा जानकारी पुलिस तक पहुंच रही है, जिसका सक्सेस रेट 80 परसेंट से ज्यादा है।

पन्नू ने स्पष्ट कि युद्ध नशेआं विरुद्ध में आज जो बड़ी संख्या में एफआईआर दर्ज हो रही हैं और रिकवरी हो रही है, वह मुख्य रूप से लोगों द्वारा दी गई सही जानकारी और उनकी मदद की वजह से ही संभव हो पा रही है। यह ‘रंगला पंजाब’ की दिशा में एक निर्णायक जीत है।

अब तक की बड़ी कार्रवाई

पन्नू के अनुसार, पंजाब पुलिस ने इस अभियान के तहत अब तक:

  • 41,850 एफआईआर दर्ज की हैं
  • 60,000 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया है

युद्ध नशेआं विरुद्ध में भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

इस अभियान के दौरान पुलिस ने बड़े स्तर पर नशे की बरामदगी भी की है:

  • 2569 किलोग्राम हेरोइन
  • 0.37 किलोग्राम स्मैक
  • 748 किलोग्राम अफीम
  • 35,058 किलोग्राम भुक्की
  • 898 किलोग्राम गांजा
  • 4599 किलोग्राम कोकीन

ये आंकड़े दिखाते हैं कि अभियान सिर्फ कार्रवाई तक सीमित नहीं, बल्कि बड़े नेटवर्क को तोड़ने में भी सफल हो रहा है।

यह भी पढ़े :- Punjab ED Raids : भाजपा एजेंसियों के सहारे लड़ रही चुनाव


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button