HARYANA

करनाल के बाद अब लाडवा को सीएम सिटी का खिताब देने आया हूँ: मनोहर लाल

Punjab Media

सैनी की जीत के लिए जनता से की अपील

चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शनिवार को लाडवा में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन मे पहुंचे। लाडवा पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जोरदार स्वागत किया गया। लाडवा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हर विधानसभा चुनाव में एक क्षेत्र ऐसा होता है जहां से एक ऐसा विधायक चुना जाता है जो प्रदेश का सीएम बनता है।

जिसके बाद उस क्षेत्र और उस शहर को सीएम सिटी के नाम से जाना जाता है। पहले यह खिताब करनाल को मिला हुआ था क्योंकि करनाल विधानसभा से मनोहर लाल विधायक बने और बाद में सीएम बने। लेकिन अब वे लाडवा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सीएम एवं भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी के लाडवा विधानसभा क्षेत्र को सीएम सिटी का खिताब देने के लिए आए हैं। इसलिए लाडवा की जनता से अपील है कि वे अपने लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड रहे सीएम नायब सिंह सैनी को प्रचंड मतों से और बडे मार्जिन से जीत दिलाएं।

मनोहर लाल ने कहा कि आज लाडवा की जनसभा के बीच मैं नए सीएम सिटी का खिताब लाडवा को सौंपने आया हूं। क्योंकि यहां से चुनाव जीतकर नायब सिंह सैनी विधायक और सीएम बनेंगे। मनोहर लाल ने जनता से यह भी कहा कि नायब सिंह सैनी को बडे मार्जिन से जीत तो दिलवानी ही है और साथ में पूरे हरियाणा प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की तीसरी बार सरकार भी बनानी है। यह श्रेय भी जनता को ही जाएगा।

ऐसा होने पर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का भी नया रिकार्ड बनेगा और यह खिताब भी नायब सिंह सैनी और जनता के नाम लिखा जाएगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी के बारे में कहा कि नायब सैनी भाजपा के लिए पूर्ण समर्पण की भावना से कार्य करते हैं।

मनोहर लाल ने कहा कि उनके सीएम के कार्यकाल में जितने काम उन्होंने किए उसकी तुलना सीएम नायब सैनी ने मात्र 6 महीने में जो काम कर दिखाए उसके बाद वे उनसे भी कहीं आगे निकल गए। इस प्रकार से ऐसे समर्पित और गुणी मुख्यमंत्री के लिए जनता को आने वाली 5 अक्तूबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर नायब सिंह सैनी को विजयी बनाना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button