
चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर को भेजी गई एप्लीकेशन
चंडीगढ़ 29 सितंबर (पंजाब मीडिया) हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुनने में आया है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम ने एक बार फिर पैरोल पर अस्थाई रिहाई की मांग की है वह भी 20 दिन के लिए। सूत्रों की माने तो यह मांग 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा चुनाव से कुछ दिन पहले की गई है जिसके बाद से राजनीति में तेज हलचल हो गई है।
आपको बता दें कि डेरा का बड़ा वोट बैंक है और सभी नेताओं की निगाहें डेरा प्रेमियों की वोट पर हैं। आपको बता दें कि 13 अगस्त को 21 दिन की छुट्टी पर रिहा होने के बाद डेरा प्रमुख 2 सितंबर को रोहतक की सुनारिया जेल में वापस लौटे थे।
साल में 91 दिनों की अस्थायी रिहाई का हकदार
वहीं डेरा प्रवक्ता ने कहा, चूंकि गुरमीत राम रहीम सिंह एक कैलेंडर साल में 91 दिनों की अस्थायी रिहाई का हकदार है, इसलिए 20 दिन की पैरोल का उसका अनुरोध कानून के अनुरूप है। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सबसे पहले 30 दिन की फरलो 17 जून 2022 को मिली थी।
कई बार जेल से बाहर आया राम रहीम
उस दौरान भी वह बरनावा आश्रम में रहा था। 18 जुलाई 2022 को वह सुनारिया जेल चला गया। उसके बाद 15 अक्टूबर को दूसरी बार, 21 जनवरी 2023 को तीसरी बार, तीन मार्च को चौथी बार, 20 अगस्त को पांचवीं बार और 13 दिसंबर को छठी बार और बीते 13 अगस्त को 21 दिन की फरलो पर गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आया था।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




