PUNJAB

अमृतसर में बनेगा माता सीता और लव-कुश को समर्पित भव्य मंदिर: केजरीवाल

Punjab Media

अमृतसर, 28 जून: (Punjab Media Team)। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को अमृतसर में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव जी के नाम’ भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं के साथ भाग लिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने पंजाब की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने सबसे बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अमृतसर में भगवान वाल्मीकि मंदिर के निकट माता जानकी, Mata Sita & Luv-Kush को समर्पित एक विशाल और भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल पंजाब बल्कि देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। केजरीवाल ने कहा कि अमृतसर का भगवान राम और माता जानकी से विशेष संबंध रहा है। उन्होंने बताया कि भगवान वाल्मीकि ने इसी पवित्र भूमि पर रामायण की रचना की थी तथा माता सीता ने यहीं निवास किया था। लव और कुश का जन्म और शिक्षा भी इसी स्थान पर हुई थी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक विरासत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार यह भव्य मंदिर बनाएगी।

Mata Sita & Luv-Kush का भव्य मंदिर बनेगा अमृतसर में: अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की धरती हमेशा से आस्था, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश देती रही है। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रस्तावित मंदिर का निर्माण अत्याधुनिक और आकर्षक स्वरूप में किया जाएगा।

इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के विस्तार की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि एक अगस्त से खाटू श्याम-सालासर, हरिद्वार-ऋषिकेश तथा मथुरा-वृंदावन के लिए नए तीर्थ यात्रा रूट शुरू किए जाएंगे, जिनका लाभ लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं को मिलेगा।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि एक अगस्त से पूरे पंजाब में भगवान राम पर आधारित प्रसिद्ध नाट्य प्रस्तुति ‘हमारे राम’ का मंचन निःशुल्क कराया जाएगा। इसके अलावा पटियाला स्थित ऐतिहासिक काली माता मंदिर के 80 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे नवीनीकरण कार्य के सितंबर तक पूरा होने की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि ‘एक शाम भगवान शिव जी के नाम’ भजन संध्या अब पंजाब के सभी 22 जिलों में आयोजित की जाएगी। भजन गायक हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति के दौरान पूरा पंडाल “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर ‘आप’ पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- सोमवार Sri Akal Takht Sahib समक्ष पेश होंगे सभी मंत्री-विधायक: CM मान


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button