PUNJAB

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने एडवोकेट हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता को शपथ दिलाई

Punjab Media

चंडीगढ़, 11 फरवरी:
पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज यहां Punjab Raj Bhavan में एडवोकेट हरप्रीत संधू और श्रीमती पूजा गुप्ता को Punjab State Information Commission के राज्य सूचना आयुक्तों के रूप में शपथ दिलाई।

Punjab State Information Commission: एडवोकेट हरप्रीत संधू एडवोकेट जनरल के रूप में दे चुके हैं सेवा

इस शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पंजाब के मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा ने किया। इस अवसर पर पंजाब के मुख्य सूचना आयुक्त श्री इंदरपाल सिंह धन्ना, राज्य सूचना आयुक्त डॉ. भुपिंदर सिंह, संदीप सिंह धालीवाल और वरिंदरजीत सिंह बिलिंग, अतिरिक्त मुख्य सचिव (ए.सी.एस.) प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायतें श्री विकास प्रताप, अतिरिक्त मुख्य सचिव (ए.सी.एस.) परिवहन डी.के. तिवारी, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री विवेक प्रताप सिंह, एम.डी. मार्कफेड एवं निदेशक प्रशासनिक सुधार श्री गिरीश दियालन, ए.डी.जी.पी. ईश्वर सिंह, प्रख्यात भारतीय कृषि अर्थशास्त्री सरदारा सिंह जौहल, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर सतबीर सिंह गोसल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। Punjab State Information Commission

एडवोकेट हरप्रीत संधू एक प्रतिष्ठित वकील हैं। इससे पहले वे पंजाब के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल के रूप में सेवा दे चुके हैं। वे पंजाब इन्फोटेक के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं और उन्होंने विधि अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

श्रीमती पूजा गुप्ता एक प्रसिद्ध समाजसेविका और शिक्षा शास्त्री हैं। उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक कल्याण के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने पूरे क्षेत्र में ख्याति अर्जित की है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार द्वारा 27 जनवरी, 2025 को एडवोकेट हरप्रीत संधू और श्रीमती पूजा गुप्ता की नियुक्ति को आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया गया था। इन नियुक्तियों से राज्य सूचना आयोग के कार्य में अधिक पारदर्शिता आएगी और इसे और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button