HEALTH

बच्चों के Lunch Box में भरें स्वाद का खजाना

Punjab Media

बच्चों का Lunch Box इस प्रकार से तैयार किया जाए कि वे उसे मन से खुश होकर खाएं ताकि उन्हें भरपूर पोषण प्राप्त होता रहे। आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनका ध्यान रखकर आप उनके लंचबॉक्स को अधिक रुचिकर और पोषक बना सकेंगी।

  • लंचबॉक्स में फ्रोजन और इंस्टेंट फूड के स्थान पर सदैव ताजे और घर के बने खाद्य पदार्थों को ही रखें।
  • सादा परांठे या पूरी के स्थान पर हरी सब्जियों, पकी दालों, पनीर या टोफू की स्टफिंग करें या फिर इन्हें पीसकर आटे में मिलाएं ताकि उन्हें भरपूर पोषक तत्व प्राप्त होते रहें।
  • आजकल बच्चों का लंच से पहले 10-15 मिनट का शार्ट ब्रेक होता है इसके लिए उन्हें अलग से एक लंच बॉक्स रखें जिसमें फल, स्प्राउट, मठरी आदि रखें जिसे वे आसानी से खा सकें।
  • पनीर, टोफू, हरी सब्जियों और फल आदि की स्टफिंग करके काठी रोल, पनीर रैप, आदि बनाकर सिल्वर फॉयल में रोल करके आकर्षक बना दें ताकि वे रुचि पूर्वक खाएं।
  • प्रतिदिन एक जैसा परांठा सब्जी के स्थान पर विविधतापूर्ण लंच तैयार करें कभी सब्जी के स्थान पर पालक, लौकी, तोरई आदि को पीसकर आटे में मिलाएं और फिर इससे मैगी, पेरिपेरी आदि का मसाला भरकर लच्छा परांठा बनाएं इससे उन्हें पौष्टिकता और टेस्ट दोनों प्राप्त होंगे।

Read Also:
पैसे की बचत करें भविष्य को सुरक्षित करें

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button