CHANDIGARHHARYANA

किसानों को खाद मिलता नहीं और एमएसपी भाजपा सरकार देती नहीं: हुड्डा

Punjab Media

  • विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा खाद और एमएसपी न मिलने के मुद्दे

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एक महीने में ही भाजपा के झूठे दावों की पोल जनता के सामने खुल चुकी है। पूत के पांव पालने में दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने अभी तक केवल दो ही काम किए हैं, किसानों को खाद मिलता नहीं और एमएसपी सरकार देती नहीं। हालात यह हो चुके हैं कि मांग का 50 प्रतिशत खाद भी जिलों में नहीं पहुंचा है। डीएपी को लेकर इतनी मारामारी है कि थानों में इसे बंटवाना पड रहा है। वहीं, धान की फसल एमएसपी से 300-400 रुपए कम में बिक रही है। Bhupinder Singh Hooda

कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा सत्र में इन दोनों ही मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। शनिवार को पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा डीपार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दस वर्ष में भी खाद का उचित प्रबंधन नहीं कर पाई है। कृषिमंत्री बार-बार कह रहे हैं कि खाद की कोई किल्लत नहीं है, यदि किल्लत नहीं है तो फिर क्यों किसानों को पूरी-पूरी रात लाइन में लगना पड़ रहा है और क्यों थानों के अंदर खाद बंटवाई जा रही है और क्यों महिलाओं को घर-खेत छोड़ कर खाद लेने के लिए आना पड़ रहा है।

पराली जलाने पर किसानों पर जुर्माना दुगना करने के सवाल पर पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वायु प्रदूषण के लिए पूरी तरह से पराली जलाने को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। छोटे किसानों के सामने पराली प्रबंधन बडी चुनौती है। सरकार का फर्ज बनता है कि फसल की तरह एमएसपी तय करके पराली खरीद की जाए और उससे खाद, बिजली या अन्य उत्पाद बनाए जाए।

कर्ण सिंह दलाल की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन

पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हार के कारणों को जानने के लिए कर्ण सिंह दलाल की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई है, जो जल्द अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने कहा कि फसल के वक्त के बाद हलका वाइज कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर उनका मनोबल बढाने का काम किया जाएगा। हम चुनाव हारे हैं, लेकिन लडाई नहीं हारे है और प्रदेश के मुद्दों को लेकर लडाई लडी जाएगी। नेता प्रतिपक्ष चुनने में देरी के सवाल पर पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायकों ने नाम तय करके हाईकमान को दिए हुए हैं। मुझे लगता है कि महाराष्ट्र चुनाव के बाद पार्टी हाईकमान इस पर फैसला ले सकती है।

विधानसभा में कांग्रेस के 37 मजबूत विधायक हैं, जो बखूबी प्रदेश की समस्याओं को लेकर आवाज उठाएंगे। इस अवसर पर विधायक भारत भूषण बतरा, शंकुतला खटक भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आवास पर कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम भी जाना।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button