PUNJAB

Drug Lord Shawn Bhinder अंतरराष्ट्रीय नार्कोटिक्स सिंडिकेट का मुख्य सरगना, कोकीन की करता था तस्करी

Punjab Media

चंडीगढ़/तरनतारन, 10 मार्च:
मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के दिशा-निर्देशों पर शुरू किए गए ‘Yudh Nashian Virudh’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए, तरनतारन पुलिस ने वांछित अपराधी शहनाज सिंह उर्फ Drug Lord Shawn Bhinder को गिरफ्तार कर लिया है। शौन भिंडर भारतीय मूल का एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग लार्ड है, जिसे अमेरिका की खुफिया और सुरक्षा एजेंसी Federal Bureau of Investigation (FBI) द्वारा वांछित घोषित किया गया था। इस संबंध में जानकारी आज Punjab Director General of Police (DGP) Gaurav Yadav ने दी।

गिरफ्तार आरोपी शौन भिंडर मूल रूप से बटाला के मंडियाला गांव का रहने वाला है और कनाडा के ब्रैम्पटन में रह रहा था। 26 फरवरी, 2025 को अमेरिका में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्ती के मामले में वह एफबीआई को वांछित था। इस मामले में एफबीआई ने अमेरिका में उसके छह साथियों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से 391 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, 109 किलोग्राम कोकीन, चार आधुनिक हथियार और वाहन जब्त किए गए थे। इस मामले में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत उर्फ बल्ल, अमृतपाल सिंह उर्फ चीमा, तकदीर सिंह उर्फ रोमी, सरबजीत सिंह साबी, फर्नांडो वालाडेरेस उर्फ फ्रैंको और गुरलाल सिंह के रूप में हुई है।

एफबीआई को वांछित भारतीय मूल के Drug Lord Shawn Bhinder को लुधियाना से गिरफ्तार किया

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी शौन भिंडर एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का सरगना था, जो कोलंबिया से अमेरिका और कनाडा में कोकीन की तस्करी करता था उन्होंने बताया कि एफबीआई द्वारा की गई कार्रवाई के बाद, शौन भिंडर एफबीआई एजेंटों को चकमा देकर भारत लौट आया था। पंजाब पुलिस ने उसे लुधियाना क्षेत्र से ट्रैक कर सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिसंबर 2024 में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में भी वांछित था। इस मामले में तरनतारन पुलिस ने खूंखार अपराधी जग्गू भगवाना पुरीया और अमृतपाल बाठ गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था।

जांच के अनुसार, शौन भिंडर और उसके साथी हर हफ्ते कोलंबिया से लगभग 600 किलोग्राम कोकीन की आपूर्ति कर रहे थे: डीआईजी स्वपन शर्मा।

फिरोजपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) स्वपन शर्मा, जो आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरनतारन अभिमन्यु राणा के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी शौन भिंडर ट्रकों और ट्रेलरों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभा रहा था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया है कि शौन भिंडर 2014 से कनाडा में ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहा था और इसी की आड़ में नशा तस्करी को अंजाम दे रहा था। डीआईजी ने आगे बताया कि शौन भिंडर अपने साथियों के साथ मिलकर हर हफ्ते कोलंबिया से मैक्सिको के रास्ते अमेरिका और कनाडा में लगभग 600 किलोग्राम कोकीन की आपूर्ति कर रहा था। एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के अमृतपाल सिंह उर्फ बाठ और गुरजंट सिंह भोलू हवेलिया सहित अन्य कुख्यात नशा तस्करों से संबंध होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

यह उल्लेखनीय है कि पिछले चार महीनों में, तरनतारन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 145 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 125 मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान 34 किलो हेरोइन, 4 किलो अफीम और 2.29 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके अलावा, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में 29 भगोड़ों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button