PUNJAB

CM मान ने Shaheed Kartar Singh Sarabha को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Punjab Media

सराभा (लुधियाना), 16 नवंबर (Punjab Media Team)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज Shaheed Kartar Singh Sarabha के 111वें ‘शहीदी दिवस’ के अवसर पर उनके पैतृक गांव में पहुंचकर श्रद्धा के फूल अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के लिए फांसी के फंदे को चूमने वाले इस 19 वर्षीय क्रांतिकारी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम न्याय, समानता, मानवता और प्रगति पर आधारित समाज का सृजन करें। शहीदों के सम्मान और नई पीढ़ी को पंजाब की शानदार विरासत से जोड़ने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार एक ऐसा प्रगतिशील पंजाब सृजित करने के लिए काम कर रही है, जिसका सपना शहीदों ने देखा था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव को एक नया ‘आम आदमी क्लिनिक’ समर्पित किया और गांव के स्पोर्ट्स क्लब को 51 लाख रुपये का अनुदान सौंपा। उन्होंने लोगों को आमंत्रित किया कि वे मिल-जुलकर शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ सृजित करें।

19 साल की उम्र में Shaheed Kartar Singh Sarabha का बलिदान याद किया मान ने

इकट्ठ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “Shaheed Kartar Singh Sarabha ने महज़ 19 साल की उम्र में फांसी का फंदा चूम लिया था, जिससे साबित होता है कि हिम्मत, दृढ़ इरादे और मातृभूमि के लिए प्रेम की कोई उम्र नहीं होती। जिस उम्र में आज के नौजवान अपने भविष्य की योजना बना रहे होते हैं, उस उम्र में यह महान क्रांतिकारी देश की आज़ादी की योजना बना रहे थे। उन्होंने हमारी आज़ादी के लिए अपनी जवानी, अपने सपने और अंत में अपनी जान कुर्बान कर दी। हम ऐसे शहीदों का कर्ज़ कभी नहीं उतार सकते, लेकिन पंजाब और देश की तरक्की के लिए खुद को समर्पित करके हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि ज़रूर अर्पित कर सकते हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “शहीदी दिवस सिर्फ़ औपचारिक समारोह नहीं होते, बल्कि ये उन ज़िम्मेदारियों की याद दिलाते हैं जो हर पीढ़ी के लिए देश के प्रति बनती हैं। Shaheed Kartar Singh Sarabha की महान कुर्बानी आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का शाश्वत स्रोत बनी रहेगी। उन्हें असल श्रद्धांजलि यही होगी कि हम न्याय, समानता, मानवता और प्रगति पर आधारित समाज का सृजन करें।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के बावजूद लोगों, खासकर माताओं और बहनों की भारी भागीदारी, इस महान क्रांतिकारी के प्रति उनके गहरे प्रेम और सम्मान को दर्शाती है।

अमेरिका में पढ़ाई छोड़ देश की आजादी के लिए समर्पित किया जीवन

इस महान शहीद की प्रेरणादायक यात्रा को याद करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब में अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद, Shaheed Kartar Singh Sarabha अमेरिका गए और वहां यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया, बर्कले में पढ़ाई की। हालांकि, निजी सुख-सुविधाओं और सुरक्षित भविष्य की तलाश करने के बजाय, उन्होंने लाला हरदयाल, बाबा जवाला सिंह, बाबा वसाखा सिंह और बाबा सोहन सिंह भकना जैसे क्रांतिकारी देश भक्तों के संपर्क में आने के बाद खुद को आज़ादी के संग्राम के लिए समर्पित कर दिया।”

उन्होंने आगे कहा, “16 नवंबर 1915 को पहले लाहौर षड्यंत्र मुकदमे के तहत Shaheed Kartar Singh Sarabha को छह अन्य क्रांतिकारियों सहित लाहौर सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गई थी। देश की आज़ादी के प्रति उनकी दृढ़ता, देश भक्ति और निःस्वार्थ सेवा की एक शानदार मिसाल है। देश की सेवा करने के लिए सिर्फ़ बड़े-बड़े भाषणों की नहीं, बल्कि हिम्मत, कुर्बानी और दृढ़ इरादे की ज़रूरत होती है।”

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह द्वारा Shaheed Kartar Singh Sarabha के प्रति दिखाए गए गहरे सम्मान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह उनकी तस्वीर अपनी जेब में रखते थे।

शहीद करतार सिंह सराभा के सम्मान में पंजाब सरकार ने घोषित की छुट्टी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “ताकतवर हाकिम और साम्राज्य अंत में इतिहास के पन्नों में खो जाते हैं, लेकिन जो लोग सच्चाई और मानवता के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देते हैं, वे लोगों के दिलों में हमेशा ज़िंदा रहते हैं। हमारी सरकार ने Shaheed Kartar Singh Sarabha के शहीदी दिवस पर अवकाश की घोषणा की है ताकि बच्चे, विद्यार्थी और हर वर्ग के लोग धरती के इस महान सपूत के बारे में जान सकें और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का शानदार इतिहास हिम्मत, कुर्बानी, मानवता और धार्मिक आज़ादी की असाधारण मिसालों से भरपूर है और यह सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करे कि ये बहादुरी की गाथाएं हर बच्चे तक पहुंचें।

उन्होंने कहा, “छोटे साहिबज़ादों के हक में ‘हाअ दा नारा’ देने वाले मालेरकोटला के नवाब के योगदान को पूरे मान-सम्मान के साथ याद रखा जाना चाहिए। विद्यार्थियों को मानवता की भलाई के लिए नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के जीवन और लासानी शहादत के बारे में भी पढ़ाया जाना चाहिए। पंजाब का इतिहास सिर्फ़ बीते समय का रिकॉर्ड नहीं, बल्कि एक बहुमूल्य विरासत है जो आने वाली पीढ़ियों को बेइंसाफ़ी, ज़ुल्म और भेदभाव के खिलाफ़ डटकर खड़े होने के लिए प्रेरित करती है।”

शहीद करतार सिंह सराभा के गांव को मिला 40 लाख का आम आदमी क्लिनिक

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांव सराभा में नए बने आम आदमी क्लिनिक को लोगों को समर्पित किया। 40 लाख रुपये की लागत से बने इस क्लिनिक में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ़्त डॉक्टरी सलाह, इलाज, ज़रूरी दवाइयां, लैबोरेटरी टेस्ट, बीमारियों की जांच और विशेष इलाज के लिए रेफरल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को लगातार मज़बूत कर रही है ताकि गरीब और आम परिवारों को मुख्य इलाज के खर्चे पूरे करने किसी तरह का वित्तीय बोझ न उठाना पड़े या कोई कर्ज़ न चुकाना पड़े। परिवारों पर बिना किसी वित्तीय बोझ के सुलभ और मानकीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना हमारी सरकार की मुख्य प्रतिबद्धता है।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि लुधियाना ज़िले में पहले ही 187 आम आदमी क्लिनिक चल रहे हैं, जबकि 27 और क्लिनिक निर्माणाधीन हैं जो जल्दी ही मुकम्मल कर लिए जाएंगे।

बिना सिफारिश और भ्रष्टाचार के पंजाब में 71,777 युवाओं को मिली सरकारी नौकरियां

नौजवानों को सुरक्षित भविष्य देने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने बिना किसी सिफ़ारिश, पक्षपात या भ्रष्टाचार के केवल मेरिट के आधार पर 71,777 सरकारी नौकरियां दी हैं। हमने उस पुराने सिस्टम को पूरी तरह बदल दिया है जिसमें नौजवानों को सरकारी नौकरी लेने के लिए असर रसूख़, सिफ़ारिशों या पैसे की ज़रूरत पड़ती थी। आज सिर्फ़ काबिलियत और मेरिट ही एकमात्र मापदंड हैं। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे सख़्त मेहनत करें, ईमानदारी से काम करें और बड़े सपने देखें।”

उन्होंने आगे कहा, “हर योग्य और हक़दार नौजवान को बिना किसी रसूख़दार व्यक्ति की मदद लिए केवल मेरिट के आधार पर नौकरी लेने का मौका मिलेगा। मैं माता-पिता से अपील करता हूं कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई और सख़्त मेहनत पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करें। हमारी सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के ज़रिए रोज़गार के नए मौके सृजित करना लगातार जारी रखेगी।” मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और विरासत को संभालना उनकी सरकार के लिए हमेशा प्राथमिकता रहेगा।

मुख्यमंत्री मान ने प्रदेशवासियों से शहीद करतार सिंह सराभा से प्रेरणा लेने की अपील की

प्रदेशवासियों को Shaheed Kartar Singh Sarabha और अन्य महान शहीदों से प्रेरणा लेने का आमंत्रण देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हम सभी को मिलकर पंजाब की पुरातन शान बहाल करने के लिए काम करना चाहिए। Shaheed Kartar Singh Sarabha के सपनों का पंजाब सृजित करना ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। एक ऐसा पंजाब जहां नशे, बेरोज़गारी, भेदभाव और बेइंसाफ़ी न हो, हर बच्चे को मानकीय शिक्षा मिले, हर परिवार को मानकीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें और हर योग्य नौजवान को तरक्की करने का मौका मिले।”

उन्होंने कहा कि ऐसे यादगार समारोह नौजवान पीढ़ी को पंजाब के महान सपूतों के शानदार इतिहास और अद्वितीय कुर्बानियों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़े :- Chhath Puja समारोह में श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button