लुधियाना, 19 सितंबर (Punjab Media Team)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को लुधियाना में AAP Election Pamphlet जारी किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों से सरकार के कामकाज और योजनाओं के आधार पर आगामी राजनीतिक फैसले लेने की अपील की। कार्यक्रम में आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश वर्किंग प्रधान अमनशेर सिंह शेरी कलसी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने संबोधन में अपनी सरकार की विभिन्न योजनाओं और फैसलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 19 टोल प्लाजा बंद किए हैं, जिससे उनके अनुसार पंजाब के लोगों को रोजाना करीब 64 लाख रुपये की बचत हो रही है। उन्होंने सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) का भी जिक्र करते हुए दावा किया कि सड़क हादसों में होने वाली मौतों में कमी आई है।
मान ने पंजाब में नहरी पानी के विस्तार को भी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में बताया। उन्होंने कहा कि पानी के वितरण के लिए करीब 14,000 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। मुख्यमंत्री ने भूमिगत जल पर बढ़ती निर्भरता को खेती के लिए चुनौती बताते हुए नहरी सिंचाई के विस्तार पर जोर दिया।
AAP Election Pamphlet, पार्टी नहीं सरकार के काम के आधार पर फैसला करें लोग- CM Mann
बिजली के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 में योग्य परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला किया गया था। उन्होंने गोइंदवाल साहिब थर्मल पावर प्लांट की खरीद और झारखंड की पछवाड़ा कोयला खदान से कोयले की आपूर्ति का भी उल्लेख किया।
रोजगार के संबंध में मान ने दावा किया कि उनकी सरकार ने करीब 71,000 सरकारी नौकरियां दी हैं और भर्ती प्रक्रिया योग्यता एवं पारदर्शिता के आधार पर की गई है। उन्होंने महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता, सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य सेवाओं और खेलों से जुड़ी पहलों को भी सरकार के कामकाज का हिस्सा बताया।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल सहित विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और उनसे पंजाब के लिए अपने कार्यक्रम लोगों के सामने रखने को कहा। वहीं, मनीष सिसोदिया और अमन अरोड़ा ने भी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए संगठन को मजबूत करने और घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और डिजिटल सामग्री से सावधान रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय अभियान के अगले चरण में सरकार के काम लोगों तक पहुंचाए जाएंगे और जनता से आगे की प्राथमिकताओं पर प्रतिक्रिया ली जाएगी।
यह भी पढ़े :- 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, Dearness Allowances में बढ़ोतरी





One Comment