14 जून हुई डेडलाइन
केंद्र ने आधार को मुफ्त में Aadhaar Update करने की समय सीमा 14 जून 2024 तक बढ़ा दी है। पहले यह समय सीमा 14 मार्च थी लेकिन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने मुफ्त आॅनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड सुविधा को 14 जून तक बढ़ा दिया है।
ऐसे करें Aadhaar Update
- आधार नंबर का उपयोग करके https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन करें।
- ‘Aadhaar Update पता करने के लिए आगे बढ़ें’ विकल्प चुनें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) दर्ज करें।
- ‘डॉक्यूमेंट अपडेट’ पर क्लिक करें और निवासी का मौजूदा डिटेल्स दिखेगा।
- डिटेल्स वेरिफाई करें और अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करें।
- ड्रॉपडाउन सूची से पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण दस्तावेज चुनें।
- एड्रेस प्रूफ अपलोड करें।
- ‘सबमिट’ बटन चुनें और दस्तावेज अपलोड करें।
- 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (यूआरएन) जेनरेट होने के बाद अपडेट रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जाएगी।
Aadhaar Update: एड्रेस प्रूफ कैसे अपलोड करें?
- https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
- लॉगइन करें और ‘नाम/लिंग/जन्मतिथि और पता अपडेट’ चुनें और फिर ‘अपडेट आधार आॅनलाइन’ पर क्लिक करें।
Read Also
इंस्टा पर्सनल लोन लेने से पहले अपनी जरूरतों को समझें
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




