AUTOMOBILE

Jio जल्द लॉन्च करेगा 5G Smartphone

Punjab Media

5G Smartphone 9,000 रुपए से कम कीमत

क्वालकॉम ने कंफर्म कर दिया है कि वह नया 5जी इनेबल जियो फोन लॉन्च करने के लिए रिलायंस Jio के साथ काम कर रहा है। यह पहली बार होगा, जब कोई जियो फोन क्वालकॉम चिपसेट के साथ आएगा। क्वालकॉम ने बताया कि भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 9,000 रुपए से कम होगी। अगस्त 2022 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग में मुकेश अंबानी ने 5G Smartphone प्रोडक्ट डेवलप करने के लिए रिलायंस जियो और क्वालकॉम के बीच पार्टनरशिप की घोषणा की थी।

5G चिपसेट डेवलप कर रही क्वालकॉम की इंडियन आर एंड बी टीम

क्वालकॉम के एसवीपी और हैंडसेट के जनरल मैनेजर क्रिस पैट्रिक ने कहा, ‘नए चिपसेट के साथ किफायती स्मार्टफोन की तलाश कर रहे कस्टमर्स को हम फुल 5जी एक्सपीरिएंस देना चाहते हैं। हम 4जी और 5जी के बीच बदलाव पर काफी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारी इंडियन रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम नए चिपसेट को डेवलप करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।’

भारत में क्वालकॉम के 4 रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर | 5G Smartphone

इससे पहले जनवरी 2024 में अमेरिकन मल्टीनेशनल चिप मैन्युफैक्चरर ने कहा था कि वह चेन्नई में एक डिजाइन सेंटर बनाने के लिए 177.27 रुपए करोड़ का निवेश करेगी। अभी भारत में क्वालकॉम के रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और नोएडा में हैं।

2G यूज़र्स भी यूज़ करेंगे 5G Smartphone

क्वालकॉम के अधिकारी ने भारत में 2G उपयोगकर्ताओं को 5G कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन पर स्विच करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, “भारत की R&D टीमें फिलहाल चिपसेट विकसित करने पर कड़ी मेहनत कर रही हैं.” उन्होंने कहा कि, “हमारी स्थानीय टीम खासकर हैदराबाद और बेंगलुरु की टीमें हमारे ज्यादातर ग्लोबल प्रॉडक्ट्स का नेतृत्व करती है।

हैंडसेट कारोबार में हमारा पैमाना बहुत बड़ा है.” उनका कहना है कि, “5जी जियो फोन में लगने वाला लेटेस्ट चिपसेट भारत के 2जी यूज़र्स को भी 5जी स्मार्टफोन यूज़र्स करने के लिए प्रोतसाहित करेगा।” क्वालकॉम के अधिकारी का मानना है कि किफायती 5जी स्मार्टफोन के साथ भारत समेत पूरी दुनिया के यूज़र्स 5जी स्मार्टफोन पर शिफ्ट हो जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button