AUTOMOBILE

इंतजार खत्म! लांच हुआ iOS 18, iPhone में जुड़ेगा AI फीचर, जानें पूरी डिटेल्स

Punjab Media

iOS 18 अपडेट को आधिकारिक तौर पर जून 2024 में Apple के WWDC इवेंट में पेश किया गया था। अब iPhone 16 की लॉन्चिंग के साथ, कंपनी ने आधिकारिक रूप से नए सॉफ्टवेयर अपडेट को कई रोमांचक फीचर्स के साथ लॉन्च करने का फैसला लिया है। आज इसे लॉन्च कर दिया है। iOS 18 योग्य iPhone यूजर्स के लिए AI अपग्रेड्स, कस्टमाइजेशन फीचर्स, नए डिज़ाइन, और बहुत कुछ के साथ उपलब्ध होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iOS 18 अपडेट 16 सितंबर, रात 10:30 बजे भारत में रोल आउट हुआ है।

किन किन डिवाइसेज में काम करेगा iOS 18

iPhone 16 सीरीज, iPhone 15 सीरीज, iPhone 14 सीरीज, iPhone 13 सीरीज, iPhone 12 सीरीज, iPhone 11 सीरीज, iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone XR और iPhone SE (दूसरी पीढ़ी या इसके बाद) शामिल हैं। अब इसमें मिलने वाले नए फीचर्स की बात करें तो नए फीचर्स में कस्टम होम स्क्रीन लेआउट्स, नए तरीके से डिज़ाइन किया गया कंट्रोल सेंटर, आई ट्रैकिंग, म्यूजिक हैप्टिक्स, मोशन क्यूज़, Safari और Maps ऐप में अपग्रेड, एक नया Photos ऐप, एक नया Apple हेल्थ इकोसिस्टम, नए iMessage फीचर्स, और भी बहुत कुछ शामिल होगा।

iPhone 15 Pro, 15 Pro Max और पूरी iPhone 16 सीरीज के लिए, iOS 18 कई AI फीचर्स Apple इंटेलिजेंस के साथ लाएगा. कई ऐप्स जैसे Mail, Messages, Photos, Siri, और अन्य नए अपडेट के साथ उपलब्ध होंगे. हालांकि, ये फीचर्स आधिकारिक रूप से अगले महीने iOS 18.1 अपडेट के साथ रोल आउट किए जाएंगे।

iOS 18 अपडेट कैसे डाउनलोड करें

  • इस नए iOS 18 अपडेट को डाउनलोड करना भी आसान है।
  • सबसे पहले अपने iPhone की “Settings” ऐप में जाएं।
  • इसके बाद “General” खोजें और “Software update” पर टैप करें।
  • अब iOS 18 अपडेट के लिए ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
  • डिवाइस को iOS 18 अपडेट को सफलतापूर्वक इंस्टॉल करने में लगभग 30 से 60 मिनट का समय लगेगा।
  • डाउनलोड के बाद, अपने iPhone को अपनी पसंद और उपयोगिता के अनुसार कस्टमाइज़ करें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button