PUNJAB

FCI की भंडारण कमी से 6 लाख मीट्रिक टन चावल की डिलीवरी लंबित

Punjab Media

चंडीगढ़, 3 अक्टूबर (Punjab Media Team)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार से धान की आवक तेज होने से पहले राज्य से चावल और गेहूं के स्टॉक की तत्काल लिफ्टिंग सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने और धान की सुचारू खरीद के लिए भंडारण की पर्याप्त जगह उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। Food Corporation of India

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री Pralhad Joshi को पत्र लिखकर 10 अक्टूबर तक पंजाब से 6 लाख मीट्रिक टन चावल और अक्टूबर महीने में 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं उठाने की मांग की है।

पत्र में मुख्यमंत्री ने बताया कि Food Corporation of India (FCI) की भंडारण क्षमता में कमी के कारण खरीफ मंडीकरण सीजन 2025-26 के निर्धारित 105.64 लाख मीट्रिक टन चावल में से 29 सितंबर तक केवल 99.50 लाख मीट्रिक टन चावल की डिलीवरी हो पाई है। करीब 6 लाख मीट्रिक टन चावल अभी भी उठाया जाना बाकी है।

Food Corporation of India को तत्काल निर्देश देने की मांग, सुचारू धान खरीद और कानून-व्यवस्था पर जोर

उन्होंने बताया कि राइस मिलों और मंडी यार्डों में लगभग 40 लाख मीट्रिक टन गेहूं रखा गया था, जिसमें से करीब 17 लाख मीट्रिक टन गेहूं अभी भी वहीं पड़ा है। इससे नए धान के भंडारण के लिए जगह की भारी कमी हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि यदि समय पर अनाज की लिफ्टिंग नहीं हुई, तो राइस मिलर धान की मिलिंग और भंडारण से पीछे हट सकते हैं। इससे खरीद प्रक्रिया प्रभावित होने के साथ किसानों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने केंद्र से व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर संबंधित अधिकारियों और Food Corporation of India को तत्काल निर्देश देने की मांग की, ताकि पंजाब में धान खरीद सुचारू रूप से हो सके और संभावित कानून-व्यवस्था की समस्याओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़े :- Public Welfare Scheme के तहत 36.87 लाख महिलाओं को बड़ी राहत


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button