PUNJAB

Punjab Vidhan sabha में हंगामा, कांग्रेस पर बरसे हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा

Punjab Media

कांग्रेस राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार कर लोकतंत्र का अपमान कर रही: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़, 6 मार्च 2026 (Punjab Media Team)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री Harpal Singh Cheema, Aman Arora और Harbhajan Singh ETO ने कांग्रेस द्वारा Punjab Vidhan Sabha में राज्यपाल के अभिभाषण के बहिष्कार की कड़े शब्दों में निंदा की। मंत्रियों ने कहा कि विपक्ष का यह रवैया राज्य सरकार की विकासात्मक पहलों से लोगों का ध्यान भटकाने की हताश कोशिश है।

कांग्रेस ने पंजाब में माफिया को बढ़ावा दिया: चीमा

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में पिछली कांग्रेस सरकार को राज्य के खजाने की चिंता नहीं थी, बल्कि उसने शराब, रेत और ट्रांसपोर्ट माफिया को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि जहां पिछली सरकारों के दौरान राज्य के संसाधनों की लूट हुई, वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार ने वित्तीय अनुशासन और विकास को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ही दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों में हाशिये पर जा चुकी है और आने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में भी उसका पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

कांग्रेस का रवैया संसदीय परंपराओं का अपमान: अमन अरोड़ा

इस दौरान Aman Arora ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस का रवैया लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों से राज्यपाल का अभिभाषण राज्य की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर होता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी कर सदन की कार्यवाही में व्यवधान डाला, जो संसदीय परंपराओं का घोर अपमान है।

Punjab Vidhan Sabha : ‘आप’ सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने 63,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं, आम आदमी क्लीनिकों की स्थापना की है और 90 प्रतिशत परिवारों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई है।

उन्होंने कहा कि किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा रही है और नहरों का पानी टेल एंड तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।

कांग्रेस ने दलितों को सिर्फ वोट बैंक समझा: हरभजन सिंह ईटीओ

Punjab Vidhan Sabha के सदन के बाहर कैबिनेट मंत्री Harbhajan Singh ETO ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों और गरीबों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों ने उनकी दलित विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ऐसी नीतियां 2027 के विधानसभा चुनावों में उसके ताबूत की आखिरी कील साबित होंगी।

यह भी पढ़े :- पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार ने Senior officials की तैनाती


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button