PUNJAB

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी की Minister Harbhajan Singh ने की कड़ी निंदा

Punjab Media

चंडीगढ़, 27 जनवरी
पंजाब के बिजली एवं लोक निर्माण Minister Harbhajan Singh ई.टी.ओ. ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमृतसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी की घटना की कड़ी निंदा की है। कैबिनेट मंत्री ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी हरकतों का उद्देश्य समाज में अस्थिरता पैदा करना है।

कैबिनेट Minister Harbhajan Singh ई.टी.ओ. ने यहां जारी प्रेस बयान में कहा, “बाबा साहेब हमारे सम्मान का प्रतीक हैं। भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहेब की दूरदर्शिता और समर्पण ने देश में समानता, न्याय और स्वतंत्रता की नींव रखी।” उन्होंने कहा कि हम ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे और दोषियों तथा षड्यंत्रकारियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

बाबा साहेब हमारे सम्मान का प्रतीक- Minister Harbhajan Singh

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस ने पंजाब सरकार के निर्देशों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इस घिनौनी हरकत में शामिल दोषी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस गंभीर मामले के असली षड्यंत्रकारियों को पकड़ने के लिए आगे जांच की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने राज्य के सभी निवासियों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील करते हुए इस बात पर जोर दिया कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस घिनौने कृत्य के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button