
केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में कार्यक्रत श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं ताकि उनकी मेहनत के आधार पर अतिरिक्त मुनाफा भी हो सके। सरकार ने असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों के लिए एक नई योजना को शुरू किया है। इस योजना को श्रम योगी मानधन योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत श्रमिकों की 60 वर्ष की आयु पूर्ण हो जाने के पश्चात उन्हें 3000 रूपए की मासिक पेंशन वितरित की जायेगी।
असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों को बुढ़ापे के जीवन की बिना किसी तंगी से गुजारने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। अधिकांश लोग अपने वृध्द अवस्था के जीवन को सही से व्यतीत करने के लिए पैसे की बचत करते हैं परन्तु श्रमिक नागरिक अधिक आय ना होने के कारण पैसे इकट्ठा नहीं कर पाते हैं। इसलिए सरकार द्वारा ऐसे ही नागरिकों के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। इस वीडियो में हम योजना में आवेदन प्रक्रिया के साथ पात्रता, लाभ एवं आवश्यक दस्तावेज आदि की जानकारी भी प्रस्तुत करेंगे।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए पात्रता
- सरकार द्वारा इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए सभी उम्मीदवार को पात्रता मापदंडों को पूर्ण करना होगा।
- इस योजना के तहत निर्धारित की गई पात्रता निम्नलिखित है।
- इस योजना में केवल भारतीय नागरिकों को ही पात्र माना जाएगा।
- केवल असंगठित क्षेत्र के श्रमिक एवं मजदूर ही आवेदन कर सकते हैं।
- ऐसे नागरिक जिनकी आय 15000 से कम वह आवेदन कर सकते हैं।
- यदि श्रमिक का का एनपीएस, ईएसआईसी या ई-पीएफ कटता है, तो वह पात्र नहीं होगा।
- आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष की बीच में होनी चाहिए।
- ई-श्रम कार्ड धारकों को ही इस योजना में लाभान्वित किया जाएगा।
दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- श्रम कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- स्व घोषणा पत्र
- आधार से लिंक बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब जारी होगी, यहाँ देखें पूरी जानकारी
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में कौन लाभ ले सकता है? छोटे और सीमांत किसान, भूमिहीन खेतिहर मजदूर, मछुआरे, पशुपालक, ईट भट्टा और पत्थर खदानों में लेबलिंग और पैकिंग करने वाले, निर्माण कार्य करने वाले, चमड़े के कारीगर, बुनकर, सफाई कर्मी, घरेलू कामगार, सब्जी तथा फल विक्रेत, प्रवासी मजदूर
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन
- इस योजना में आवेदन प्रक्रिया को नीचे हमने विस्तार से स्पष्ट किया है।
- योजना में इच्छुक उम्मीदवार दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।
- सर्वप्रथम अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर सभी दस्तावेजों के साथ जाएँ।
- अब वहां पर श्रम योगी मानधन योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
- इसके पश्चात योजना में आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म की मांग करें।
- प्राप्त हुए फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरें।
- अब आवश्यक दस्तावेजो को फॉर्म के साथ संलग्र करें।
- अंत में फॉर्म को वहां जमा कर दें अब एजेंट आपका आवेदन कर देगा।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




