HARYANA

हरियाणा विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी सहित दिग्गज सभांलेंगे भाजपा के प्रचार का मोर्चा

Punjab Media

पार्टी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

चंडीगढ़। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा सहित दिग्गज नेता प्रचार करेंगे। भाजपा ने चुनाव को लेकर अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेन्द्र प्रधान, योगी आदित्यनाथ, सतीश पुनिया, बिप्लबदेव, सुरेन्द्र सिंह नागर, पियुष गोयल, अर्जुनराम मेघवाल, हरदीप पुरी, भजन लाल शर्मा, डॉ. मोहन यादव, पुष्कर सिंह धामी, हेमंत बिस्वा शर्मा, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी जयराम ठाकुर, अनुराग ठाकुर, दिया कुमारी, हेमा मालिनी, संजीव बालियान, मनोज तिवारी, सीएम नायब सैनी, मनोहर लाल खट्टर, मोहन लाल बड़ोली, राव इन्द्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी, नवीन जिंदल, चौधरी धर्मबीर सिंह, अशोक तंवर, रामचन्द्र जांगड़ा और बबीता फोगाट का नाम शामिल है। Haryana Assembly Elections

राहुल-प्रियंका सहित 40 के जिम्मे कांग्रेस की कमान

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इन सूची में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। चुनावा में पूरा गांधी परिवार हरियाणा में वोट मांगता नज़र आएगा। इसके अलावा एक मुख्यमंत्री और 3 पूर्व सीएम भी हरियाणा में वोट मांगने आएंगे।

स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के राष्टÑीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, दीपक बाबरिया, उदयभान, पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू, अजय माकन, कुमारी शैलजा, बीरेन्द्र सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला, आनंद शर्मा, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, अमरिन्दर सिंह राजावडिंग, प्रताप सिंह बाजवा, रोहतक सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, सांसद जयप्रकाश जेपी, पवन खेड़ा, सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, गोविन्द सिंह डोटासरा, देवेन्द्र यादव, सुप्रिया श्रीनेत, अजय सिंह यादव, अल्का लांबा, राजेश लिलोठिया, उदित राम, कर्नल रोहित चौधरी, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, श्रीनिवास बी.वी., फूल सिंह भराइया और सुभाष बतरा के नाम शामिल हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button