HARYANA

हरियाणा विधानसभा चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन हरियाणा में बड़ा घमासान

Punjab Media

देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने हिसार से निर्दलीय नामांकन भरा

चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस-भाजपा में टिकट बंटवारे के बाद नामांकन के आखिरी दिन भी घमासान मचा रहा और बगावत नहीं थमी। देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा। Haryana Assembly Elections भाजपा ने उन्हें हिसार से टिकट नहीं दी। वह कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की माँ हैं। कल तक उनकी कांग्रेस से टिकट मिलने को लेकर चर्चा थी, लेकिन बेटे के भाजपा सांसद होने की वजह से बातचीत सिरे नहीं चढ़ी।

नामांकन भरने के बाद सावित्री जिंदल ने कहा कि ये उनकाआखिरी चुनाव है। इसके अलावा सोनीपत में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। वीरवार को उन्होंने पत्नी कविता जैन के साथ नामांकन दाखिल किया। वह इस सीट से पत्नी कविता जैन का टिकट कटने पर बागी हुए हैं। राजीव जैन ने कहा, ‘‘भाजपा ने सोनीपत से एक कांग्रेसी नेचर के व्यक्ति को टिकट दी है। नेता-कार्यकर्ता इसके विरोध में हैं।

भाजपा आलाकमान को भी इससे अवगत कराया गया था। उम्मीद थी कि कार्यकर्ताओं के हक में फैसला होगा, पार्टी ने इसके लिए समय भी मांगा था, लेकिन फैसला उनके पक्ष में नहीं आया। अभी पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है।’ वहीं, नलवा सीट से कांग्रेस का टिकट कटने पर पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह ने निर्दलीय नामांकन भरा है। नलवा सीट पर कांग्रेस ने अनिल मान को उम्मीदवार बनाया है।

कोसली में मनोज कोसलिया ने निर्दलीय नामांकन भरा

रेवाड़ी जिले की कोसली सीट पर कांग्रेस नेता मनोज कोसलिया ने बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। वह यहां पूर्व मंत्री जगदीश यादव को टिकट देने से नाराज हैं। इसके अलावा इसी सीट पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के भाई यादवेंद्र सिंह ने भी कांग्रेस को तेवर दिखाए हैं।

बाढड़ा में घसौला ने निर्दलीय नामांकन भरा | Haryana Assembly Elections

चरखी दादरी जिले की बाढड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस का टिकट न मिलने पर सोमबीर घसौला बागी हो गए हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने इस सीट पर चौधरी बंसीलाल के दामाद सोमबीर सिंह श्योराण को उम्मीदवार बनाया है।

बरवाला में कांग्रेस से बागी हुई संजना

हिसार जिले की बरवाला विधानसभा सीट पर कांग्रेस का टिकट न मिलने पर संजना सातरोड ने बागी होकर निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस पार्टी ने यहां पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला को उम्मीदवार बनाया है।

पानीपत में युवा भाजपा नेता ने निर्दलीय नामांकन भरा

पानीपत शहरी सीट पर युवा भाजपा नेता हिमांशु गर्ग ने पार्टी से बागी होकर निर्दलीय नामांकन भरा है। यहां से भाजपा ने मौजूदा विधायक प्रमोद विज को दोबारा टिकट दिया है।

पुंडरी में पूर्व विधायक ने भाजपा छोड़ी

कैथल जिले के अंतर्गत आने वाली पुंडरी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दिनेश कौशिक ने टिकट कटने के बाद वीरवार को भाजपा को अलविदा कह दिया। उनके अलावा भाजपा नेता तेजवीर सिंह ने भी पार्टी छोड़ दी। वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की अगुआई में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

चित्रा सरवारा ने अंबाला कैंट से निर्दलीय नामांकन भरा

अंबाला कैंट से कांग्रेस का टिकट मांग रहीं चित्रा सरवारा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस ने इस सीट पर परविंदर परी को उम्मीदवार बनाया है। चित्रा के पिता निर्मल सिंह को कांग्रेस ने सिटी सीट टिकट दिया है।

दिग्गजों के कटे टिकट, निर्दलीय मैदान में उतरे

विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर जहां सभी पार्टियों के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया। इनमें से किसी को टिकट मिला तो किसी के हाथ खाली रहे। अगर खाली हाथ रहने वाले दिग्गजों की बात करें तो उनमें सबसे प्रमुख नाम हैं भाजपा नेता रामबिलास शर्मा, कविता जैन, सावित्री जिंदल व कांग्रेस नेता संपत सिंह और चित्रा सरवारा। रामबिलास शर्मा को छोड़कर टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने बागी तेवर दिखाते हुए खुद या परिवार के सदस्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भर दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन सीटों पर ये बगावत क्या रंग दिखाती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button