CHANDIGARHHARYANA

हरियाणा विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने किया 21 और प्रत्याशियों का ऐलान

Punjab Media

बुधवार को जारी हुई चौथी सूची

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की बुधवार को चौथी सूची जारी कर दी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक द्वारा यहां जारी सूची के अनुसार अंबाला छावनी से राज कौर गिल, यमुना नगर से ललित त्यागी, लडवा से जोगा सिंह, कैथल से सतबीर गोयत, करनाल से सुनील बिन्दल, पनीपत ग्रामीण से सुखबीर मलिक, गनौर से सरोज बाला राठी, सोनीपत से देवेंद्र गौतम, गोहाना से शिव कुमार रंगीला शामिल है।

इसके अलावा बरौदा से संदीप मलिक, जुलाना से कविता दलाल, सफीदों से निशा देशवाल, तोहाना से सुखविंदर सिंह गिल, कालांवाली से जसदेव निक्का, सरसा से शाम मेहता, उकलाना से नरेंद्र उकलाना, नारनौद से राजीव पाली, हमसे से राजेन्द्र सोखी, हिसार से संजय सतरोदिया, बादली से हैप्पी लोचब और गुड़गाँव से निशांत आनंद को उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि आप ने हरियाणा की 90 सीटों के लिए अभी तक 61 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button