HARYANA

हुड्डा को सिर्फ अपनी और अपने परिवार की चिंता: मुख्यमंत्री सैनी

Punjab Media

  • मुख्यमंत्री ने कलानौर प्रत्याशी का नामांकन पत्र भरवाया

चंडीगढ़। कलानौर में बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा प्रत्याशी रेनू डाबला के नामांकन में शामिल हुए। इससे पहले नामांकन रैली करके नायब सैनी ने भूपेंद्र हुड्डा को उन्हीं के क्षेत्र में घेरा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हुड्डा को सिर्फ अपनी और अपने परिवार की चिंता है। जब हुड्डा का राज था तो जनता को वो सुविधाएं नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी, वे सुविधाएं एक क्षेत्र में सिमट कर रह गई। हुड्डा और पूरी कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है,अब हुड्डा हिसाब मांग रहे हैं। लेकिन हुड्डा का हिसाब जनता 8 तारीख को कर देगी।

कांग्रेस के शासन में जिस तरह दलितों पर गोलियां चलाई गई, किसानों की जमीन हड़प कर वाड्रा को खुश किया गया, युवाओं को नौकरी से बेदखल रखा, ऐसे तमाम कारनामें अब हुड्डा को याद आ रहे हैं। हालत ये है कि भूपेंद्र हुड्डा को नींद नहीं आ रही, नींद आ भी जाती है तो सपने में गठबंधन दिखता है, सुबह आंख खुलती है तो गठबंधन गायब मिलता है। हरियाणा में कांग्रेस और आप के गठबंधन की बात चल रही है। ये दोनों ही दल भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं। जो केजरीवाल हुड्डा को दलाल बोलते थे, प्रॉपर्टी डीलर बोलते थे आज उन्हीं के साथ गठबंधन करने की बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज कलानौर की धरती से हुड्डा को चैलेंज करता हूं कि चाहे एक पार्टी से गठबंधन कर लो या ज्यादा से, किसी से भी गठबंधन कर लो, 8 तारीख को सूपड़ा साफ होना तय है। नायब सैनी ने कहा कि सीएम के दरवाजे आप लोगों के लिए खुले हैं। सैनी ने अपील करते हुए कहा कि एक-एक घर में जाकर कमल खिलाने का काम करें। इस महीने रुकना नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज कलानौर में उमड़े जनसमूह को देखकर मुझे विश्वास हो गया है कि कलानौर से कमल का फूल खिलकर आप चंडीगढ़ भेजोगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button